Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jharkhand»Jharkhand: हाईकोर्ट में गुल हो गयी बिजली, राज्य के मुख्य सचिव और ऊर्जा सचिव की कोर्ट में लग गयी हाजिरी
    Jharkhand

    Jharkhand: हाईकोर्ट में गुल हो गयी बिजली, राज्य के मुख्य सचिव और ऊर्जा सचिव की कोर्ट में लग गयी हाजिरी

    News DeskBy News DeskSeptember 13, 2024Updated:September 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.झारखंड हाइकोर्ट ने गुरुवार की सुबह लगभग 9:15 बजे से हाइकोर्ट में अचानक विद्युतापूर्ति ठप हो गयी, हाइकोर्ट ने इसे गंभीरता से लिया. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद व जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने नाराजगी जताते हुए तत्काल मुख्य सचिव व ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव को सशरीर हाजिर होने का निर्देश दिया. खंडपीठ के निर्देश के बाद आनन-फानन में मुख्य सचिव एल खियांग्ते व ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार सशरीर उपस्थित हुए. उनके उपस्थित होने पर खंडपीठ ने मौखिक रूप से कहा कि हाइकोर्ट में ऐसी व्यवस्था बनायी जाये कि जैसे ही तकनीकी खराबी हो, तुरंत बिजली बहाल हो जाये.

    इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाये. खंडपीठ की भावना को देखते हुए मुख्य सचिव ने आश्वस्त किया कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो सके, इसलिए हाइकोर्ट में बिजली के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जायेगी. मामले की सुनवाई के दाैरान एक बार फिर अचानक बिजली कट गयी. हालांकि दो मिनट में बिजली आ गयी. मालूम हो कि गुरुवार की सुबह लगभग 9:15 बजे से 11:00 बजे तक झारखंड हाइकोर्ट में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही है. यह स्थिति तकनीकी गड़बड़ी के कारण उत्पन्न हुई थी. कोर्ट का निर्धारित समय सुबह 10:30 अधिवक्ता अदालत की सुनवाई में भाग लेने के लिए अदालत कक्ष में पहुंचे थे, लेकिन बिजली नहीं होने के कारण परेशानी होने लगी. इसके बाद अधिवक्ता कक्ष से बाहर निकल गये. हालांकि कई अधिवक्ता अदालत कक्ष में कार्यवाही में भाग लेते दिखे. अदालत में कृत्रिम लाइट में जज निर्धारित समय से बैठे तथा मामले की कार्यवाही शुरू की. बाद में लगभग 11:00 हाइकोर्ट में विद्युतापूर्ति बहाल हो गयी थी.

    Jharkhand: बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां को मार डाला, शव दफनाया, पुलिस ने महिला का शव कब्र से बाहर निकाला

    Cabinet Dicision: झारखंड कैबिनेट ने 15 प्रस्तावों को दी मंजूरी, जेटेट नियमावली-2026, दो फ्लाईओवर के निर्माण को मिली स्वीकृति
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand : Power went out in the High Court the Chief Secretary and Energy Secretary of the state were asked to appear in the court
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां को मार डाला, शव दफनाया, पुलिस ने महिला का शव कब्र से बाहर निकाला

    April 29, 2026

    Cabinet Dicision: झारखंड कैबिनेट ने 15 प्रस्तावों को दी मंजूरी, जेटेट नियमावली-2026, दो फ्लाईओवर के निर्माण को मिली स्वीकृति

    April 29, 2026

    Jharkhand: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बीमार, अस्पताल में भर्ती, सीएम हेमंत सोरेन और रक्षा राज्य मंत्री सहित कई नेता मिलने पहुंचे

    April 29, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां को मार डाला, शव दफनाया, पुलिस ने महिला का शव कब्र से बाहर निकाला

    April 29, 2026

    Cabinet Dicision: झारखंड कैबिनेट ने 15 प्रस्तावों को दी मंजूरी, जेटेट नियमावली-2026, दो फ्लाईओवर के निर्माण को मिली स्वीकृति

    April 29, 2026

    Jharkhand: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बीमार, अस्पताल में भर्ती, सीएम हेमंत सोरेन और रक्षा राज्य मंत्री सहित कई नेता मिलने पहुंचे

    April 29, 2026

    Jharkhand Police: हाइकोर्ट की पुलिस विभाग की कार्यशैली पर कड़ी टिप्पणी, 20 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर आदेश को किया रद्द

    April 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT छात्रों का इंडस्ट्रियल विजिट, PCB डिजाइन और ऑटोमेशन तकनीक की मिली गहन जानकारी

    April 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group