Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Christmas: क्रिसमस पूरी दुनिया में हर्षोल्लास से मना, ‘जिंगल बेलवा बाजेला’ से ‘यशू दी बल्ले-बल्ले’, क्रिसमस कैरोल में क्षेत्रीय भाषाओं का लगा तड़का
    Headlines

    Christmas: क्रिसमस पूरी दुनिया में हर्षोल्लास से मना, ‘जिंगल बेलवा बाजेला’ से ‘यशू दी बल्ले-बल्ले’, क्रिसमस कैरोल में क्षेत्रीय भाषाओं का लगा तड़का

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. ईसाइयों का प्रमुख त्योहार क्रिसमस पूरी दुनिया में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है और इस बार सांता क्लॉज और क्रिसमस कैरोल अलग अलग और मनोरंजक अंदाज में देखने और सुनने को मिल रहा है. देश के पूर्वी हिस्से में सांता क्लॉज भोजपुरी में ‘जिंगल बेलवा’ गा रहा है तो पश्चिमोत्तर में वह भांगड़ा की धुन पर बल्ले-बल्ले करता नजर आ रहा है. वहीं, हो-हो-हो में कुछ हा-हा-हा जोड़ कर इसे और मनोरंजक रूप दिया गया है.

    चाहे वह इंस्टाग्राम रील्स हों, यूट्यूब शॉर्ट्स हों या फेसबुक पोस्ट, इस साल सोशल मीडिया हास्यपूर्ण क्रिसमस कैरोल के संग्रह से भरा पड़ा है. इन्हें उनके मूल अंग्रेजी संस्करण से पंजाबी, भोजपुरी, हिंदी और अन्य विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में रूपांतरित किया गया है, जो उत्सव की भावना में स्थानीय पुट जोड़ते हैं.

    जेम्स लॉर्ड पियरपोंट ने 19वीं शताब्दी में कालजयी कैरोल ‘जिंगल बेल्स’ की रचना की थी और इसमें सबसे अधिक देसी बदलाव किया गया है. इसमें कई लोगों ने हंसी के लिए एनिमेटेड हास्य वीडियो और मनमौजी धुनें भी जोड़ दी हैं. गीत का भोजपुरी संस्करण ‘जिंगल बेलवा’ को संभवतः सबसे अधिक देखा जा रहा है और अनगिनत व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है. पियरपोंट द्वारा 1850 में लिखे प्रसिद्ध क्रिसमस कैरोल के भोजपुरी संस्करण के बोल हैं, ‘जिंगल बेलवा जिंगल बेलवा जिंगल बेलवा बाजेला, पकी दाढ़ी वाला बुढ़वा झोला लेके भागेला, घर घर आवेला, तोहफा बांटेला, हर बच्चा चिल्लावे कि देख सैंटा आवेला.’

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    इस समय पूरी दुनिया में धूम मचा रहा पंजाबी संगीत सांता को अपनी धुनों पर नचाने से कैसे रोक सकता है? नतीजा यह है कि पंजाबी ‘जिंगल बेल्स’ के एक संस्करण के अलावा, पंजाबी पार्टी गानों की एक पूरी श्रृंखला ढोल की थाप पर भांगड़ा करते देसी सांता के वीडियो के साथ इंटरनेट पर धूम मचा रही है.

    आईटी पेशेवर खुशी भट्ट कहती हैं,‘हर कोई क्रिसमस से प्यार करता है. क्षेत्रीय भाषाओं में कैरोल्स का संस्करण उसे अपनत्व का भाव देता है. मैंने खुद इसे कई बार देखा है और इसे अपने दोस्तों और परिवार को शुभकामनाओं के रूप में भेजा है.’ उन्होंने कहा, ‘वास्तव में, वे इतने मज़ेदार हैं कि मैं उन्हें बार-बार सुन रही हूं और यूट्यूब पर ऐसे और संस्करणों की तलाश कर रही हूं. जितने ज्यादा होंगे उतना अच्छा होगा, है न?’

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    कैरोल्स के रूपांतरण के अलावा, यीशु मसीह की प्रशंसा करने वाले और ईसाई धर्म का जश्न मनाने वाले कई पंजाबी गाने, जैसे ‘यशु दी बल्ले बल्ले’’ और ‘‘यशु दा जनम होया भागा वली रात नू’’ ने भी कई वीडियो और मीम्स के साथ इंटरनेट पर धूम मचा दी है.’ उदाहरण के लिए, इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे ऐसे ही एक वीडियो में एक ईसाई व्यक्ति को क्रिसमस के दौरान चुपचाप ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिखाया गया है, जबकि गैर-ईसाई लोग उत्सव की भावना में डूबे हुए, ‘यशु दा जनम होया भागा वाली रात नू’ गाने की हृदयस्पर्शी धुन पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Christmas: Christmas is celebrated with joy all over the world from 'Jingle Belwa Bajela' to 'Yeshu Di Balle-Balle' regional languages ​​add flavour to Christmas carols
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जनगणना-2027 को लेकर बढ़ी हलचल, उपायुक्त आवास से हुई मकान सूचीकरण कार्य की शुरुआत

    June 4, 2026
    Recent Post

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जनगणना-2027 को लेकर बढ़ी हलचल, उपायुक्त आवास से हुई मकान सूचीकरण कार्य की शुरुआत

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मानसून से पहले एक्शन में JNAC, उप नगर आयुक्त ने किया बड़े नालों की सफाई का औचक निरीक्षण

    June 4, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल में रेलवे का बड़ा एक्शन, मेगा टिकट चेकिंग अभियान में कटे हजारों चालान

    June 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group