
Ranchi. लोयला ग्राउंड में आयोजित क्रिसमस आगमन महोत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए. इस अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, आर्चबिशप विंसेंट आइंद तथा जीईएल चर्च के मोडरेटर मार्सल केरकेट्टा भी मौजूद रहे.आगमन महोत्सव में शामिल होने से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आर्चबिशप हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने आर्चबिशप विंसेंट आइंद से मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं.
इसके बाद महोत्सव स्थल पर सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से क्रिसमस केक काटकर पर्व की खुशियां साझा कीं. सीएम ने कहा कि आज शहर के विभिन्न हिस्सों में लोग एकजुट होकर उत्सव मना रहे हैं, जो झारखंड की आपसी एकता और सामाजिक सौहार्द को दर्शाता है. बिना किसी द्वेष के एक-दूसरे का हाथ थामकर आगे बढ़ना ही सच्चा क्रिसमस संदेश है.
