Site icon Lahar Chakra

CII Jharkhand के प्रतिनिधिमंडल CM हेमंत से मिला, औद्योगिक विकास, निवेश और इंडस्ट्रियल पॉलिसी पर हुई चर्चा, टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विस के उपाध्यक्ष भी रहे मौजूद

Ranchi. रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष श्री दिलु पारिख, टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विस के उपाध्यक्ष श्री डीबी सुंदर रामम, सीआईआई ईस्टर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर श्री देव ज्योति तथा सीआईआई झारखंड हेड श्री प्रभात कुमार शामिल थे। बैठक के दौरान राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश और इंडस्ट्रियल पॉलिसी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सीआईआई प्रतिनिधियों ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच 2026 में झारखंड सरकार की सक्रिय भागीदारी और राज्य को मिले निवेश प्रस्तावों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि झारखंड तेजी से उभरता हुआ इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बन रहा है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों के लिए बेहतर माहौल और नई कार्य योजनाओं के माध्यम से झारखंड को उद्योगों के लिए अनुकूल राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

सीआईआई प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर औद्योगिक विकास में सहयोग करने की इच्छा जताई तथा पॉलिसी डेवलपमेंट प्रोसेस में नॉलेज और इंडस्ट्री पार्टनर के रूप में अपनी भूमिका निभाने की बात कही।

Exit mobile version