Site icon Lahar Chakra

CISCE Board ने जारी किया टाइम टेबल,10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक, 12वीं की 12 फरवरी से 6 अप्रैल तक होंगी, देखें शेड्यूल?

New Delhi. भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (सीआईएससीई) की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होंगी. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. इस वर्ष लगभग 2.6 लाख अभ्यर्थी आईसीएसई (कक्षा 10वीं) परीक्षा में बैठेंगे, जबकि लगभग 1.5 लाख अभ्यर्थी आईएससी (कक्षा 12) परीक्षा में बैठेंगे. सीआईएससीई के मुख्य कार्यकारी एवं सचिव जोसेफ इमैनुएल ने कहा, “इस वर्ष की परीक्षा अनुसूची को संतुलित शैक्षणिक कैलेंडर सुनिश्चित करने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को प्रमुख विषयों के बीच यथासंभव उचित तैयारी का समय मिल सके.

उन्होंने बताया कि कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक और कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 6 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी. उन्होंने कहा कि जारी किए गए डेटशीट में आईसीएसई की 75 विषयों और आईएससी की 50 विषयों की पूरी परीक्षा समय-सारणी शामिल है.

ऐसे करें डेटशीट डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं.
होमपेज पर ICSE 10th Time Table 2026” या “ISC 12th Time Table 2026 लिंक पर क्लिक करें.
लिंक पर क्लिक करते ही डेटशीट का PDF फाइल खुल जाएगा.

Exit mobile version