Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»CISF की पहली ऑल-वुमेन कमांडो बटालियन तैयार, देश के दुश्मनों से लोहा लेने को ले रही ट्रेनिंग
    Crime

    CISF की पहली ऑल-वुमेन कमांडो बटालियन तैयार, देश के दुश्मनों से लोहा लेने को ले रही ट्रेनिंग

    News DeskBy News DeskAugust 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • मध्य प्रदेश के बरवहा में 30 महिला कर्मियों का  पहला बैच ले रहा ट्रेनिंग

    महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपनी पहली ऑल-वुमेन कमांडो यूनिट तैयार कर ली है. इस यूनिट की शुरुआत ने न केवल महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी है, बल्कि साबित किया है कि महिलाएं अब देश की सुरक्षा में फ्रंटलाइन पर पूरी क्षमता से अपनी भूमिका निभाने को तैयार हैं.

    30 महिला कर्मियों का बैच ले रहा ट्रेनिंग

    बात दें कि CISF की पहली महिला कमांडो यूनिट की 30 महिला कर्मियों का बैच वर्तमान में मध्य प्रदेश के आरटीसी बरवहा में 8 सप्ताह के कठिन और उच्चस्तरीय कमांडो प्रशिक्षण से गुजर रहा है. इस प्रशिक्षण में क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) की ड्यूटी, लाइव-फायर अभ्यास, लंबी दूरी की दौड़, रैपलिंग, स्लिदरिंग, जंगल में जीवित रहने की रणनीतियां और 48 घंटे का आत्मविश्वास बढ़ाने वाला अभ्यास शामिल है. इस पहल के पहले चरण में 100 महिला कमांडो को प्रशिक्षित कर तैयार किया रहा है. इसके बाद वर्ष 2026 में इसका विस्तार करते हुए 2,400 अतिरिक्त महिला कर्मियों को CISF में शामिल करने की योजना है. यह कदम गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा निर्धारित बल में 10 फीसदी महिला भागीदारी लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में उठाया गया है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    CISF ने लिखा, CISF की पहली महिला कमांडो यूनिट अग्रिम मोर्चे के लिए प्रशिक्षण ले रही है. महिला सशक्तिकरण और परिचालन उत्कृष्टता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, CISF ने अपनी पहली महिला कमांडो यूनिट का गठन किया है, जो महिलाओं को राष्ट्रीय सुरक्षा की अग्रिम पंक्ति में ला रही है. 30 महिला कर्मियों का पहला बैच आरटीसी बरवाहा में 8 सप्ताह के कठोर कमांडो प्रशिक्षण से गुजर रहा है. पाठ्यक्रम में त्वरित प्रतिक्रिया दल की ड्यूटी, लाइव-फायर अभ्यास, धीरज दौड़, रैपलिंग, स्लिथरिंग, जंगल में जीवित रहने की रणनीति और 48 घंटे का आत्मविश्वास बढ़ाने वाला अभ्यास शामिल है.

    पोस्ट में बताया गया हैं कि पहले चरण के तहत, 100 महिला कमांडो को प्रशिक्षित किया जाएगा, जिसके बाद 2026 में इसका विस्तार कर 2,400 और महिला कर्मी बल में शामिल होंगी, जो केद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा निर्धारित 10 फीसदी महिला शक्ति लक्ष्य के अनुरूप है. यह ऐतिहासिक पहल नारी शक्ति, लैंगिक समानता और अग्रिम पंक्ति की तैयारी के लिए एक बड़ी छलांग है, जो साहस, क्षमता और समावेशिता के साथ राष्ट्र की रक्षा करने के लिए CISF की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CISF's first all-women commando battalion is ready undergoing training to fight the enemies of the country
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group