
Chakardharpur. ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के संघर्ष के बाद अब ट्रैक मेंटेनरों को फिर से साइकिल मेंटेनेंस भत्ता देने का फैसला हुआ है. चक्रधरपुर में यूनियन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने बताया कि ट्रैक मेंटेनरों को 180 रुपये प्रतिमाह साइकिल भत्ता मिलेगा. यह भत्ता सातवें वेतन आयोग के तहत स्वीकृत किया गया है और इसे वर्ष 2017 से लागू माना जाएगा. इससे सभी ट्रैक मेंटेनरों को एरियर का भी भुगतान किया जाएगा.
उल्लेखनीय है कि पहले ट्रैक मेंटेनरों को 75 रुपये प्रतिमाह साइकिल भत्ता दिया जाता था, जिसे कुछ वर्षों पहले बंद कर दिया गया था. यूनियन ने इस भत्ते की बहाली के लिए रेल प्रशासन से कई बार पत्राचार और वार्ता की. इसके फलस्वरूप रेलवे बोर्ड ने इसे पुनः शुरू करने का निर्णय लिया चांद मोहम्मद ने सभी ट्रैक मेंटेनरों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द ऑप्शन फॉर्म भरकर अपने कार्यालय में जमा करें, ताकि उन्हें समय पर भत्ता और एरियर मिल सके.
