Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Rail:सीकेपी डिवीजन के रेलवे अधिकारियों के संरक्षण में रेलवे की भूखंड पर बेधड़क चल रहा है अवैध स्क्रैप टाल
    Crime

    Rail:सीकेपी डिवीजन के रेलवे अधिकारियों के संरक्षण में रेलवे की भूखंड पर बेधड़क चल रहा है अवैध स्क्रैप टाल

    News DeskBy News DeskJune 21, 2024Updated:June 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    # देबुन बगान में रेलवे की भूखंड पर बेधड़क चल रहा अवैध स्क्रैप टाल, सीकेपी डिवीजन के रेलवे अधिकारियों पर संरक्षण देने का आरोप,
    # ईडी और रेल मंत्रालय तक पहुंचा मामला, अब आरपीएफ करेगी जाँच ?
    #भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाया मामला, दक्षिण पूर्वी रेलवे की आरपीएफ ने लिया संज्ञान

    दक्षिण पूर्वी रेलवे चक्रधरपुर डिवीजन के अधिकारियों पर मिलीभगत से गोलमुरी के देबुन बगान में रेलवे भूखंड अतिक्रमण कराकर अवैध स्क्रैप टाल को संरक्षण देने का आरोप लगा है.

    भाजपा नेता अंकित आनंद ने इस मामले में गुरुवार देर शाम ट्वीट करते हुए ईडी और रेलवे मंत्रालय तक शिकायत पहुंचाया है और संज्ञान लेकर इस संलिप्तता की जाँच कराने की माँग उठाई है.

    मामला सामने आने के कुछ ही समय बाद दक्षिण पूर्वी रेलवे की आरपीएफ ने चक्रधरपुर डिवीजन की रेलवे पुलिस फ़ोर्स को मामले में त्वरित कार्यवाही का निर्देश जारी किया है.

    Jharkhand Naxal: नक्सली मुकेश गंजू गिरफ्तार, वन रक्षा समिति’ के सदस्य की हत्या, आगजनी समेत कई मामलों में था वांटेड

    उधर शिकायतकर्ता भाजपा नेता अंकित आनंद ने प्रवर्तन निदेशालय और रेल मंत्री अश्विनी वैश्वव से माँग किया कि सीकेपी डीआरएम के नेतृत्व में जाँच दल का गठन कर गोलमुरी के देबुन बगान में अवैध स्क्रैप टाल के विरुद्ध कार्रवाई का माँग उठाया था.

    भाजपा नेता ने आरोप लगाया है की रेलवे सीकेपी डिवीजन के संपदा विभाग के कुछ अधिकारियों की संलिप्तता और संरक्षण में देबुन बगान में अवैध स्क्रैप टाल संचालित हो रहा है, जो की पूरी तरह से अवैध और गैर कानूनी है. अवैध कारोबार को स्थानीय सिदगोड़ा थाना का संरक्षण मिलता है.

    इधर रेलवे भी अब देबुन बगान के अवैध स्क्रैप टाल के विरुद्ध जाँच शुरू करेगी. भाजपा नेता ने कहा की फिल्हाल वे जाँच का इंतेज़ार करेंगे. यदि रेलवे की जाँच सही दिशा में नहीं होगी तो वे उचित फोरम पर आपत्ति दर्ज करेंगे. जरूरत पड़ने पर उच्च न्यायालय में देबुन बगान में संचालित अवैध स्क्रैप टाल के खिलाफ़ परिवाद दायर करेंगे.

    Jharkhand: जमीन का म्यूटेशन नहीं होने से परेशान युवक 85 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिये ये आदेश

    कुमार मनीष, 9852225588

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ckp division illigal land rail Scrap tall se rail
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Naxal: नक्सली मुकेश गंजू गिरफ्तार, वन रक्षा समिति’ के सदस्य की हत्या, आगजनी समेत कई मामलों में था वांटेड

    June 6, 2026

    Jharkhand: जमीन का म्यूटेशन नहीं होने से परेशान युवक 85 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिये ये आदेश

    June 6, 2026

    Adityapur Nagar Nigam: अवैध निर्माण को सह देने वाले आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार देंगे एक्शन के निर्देश!

    June 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    June 6, 2026

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    June 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group