
Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले राउरकेला-कांसबहाल-धारूआडीही स्टेशनों के बीच अप व डाउन रेल लाइन में पर 02 जुलाई से लेकर 18 नवंबर तक के बीच रेल प्रशासन ब्लॉक लेकर रेल लाइन मेंटेनेंस करने का कार्य करेगी।
इस वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे प्रशासन ने चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली लंबी दूरी की 12 एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद कर दिया है। जबकि दो एक्सप्रेस ट्रेनों को शॉट टर्मिनेशन और शॉट ओरिजिनेशन कर चलाएगी।
