Site icon Lahar Chakra

Cloud Burst Jammu: किश्तवाड़ के चशोती गांव में में बादल फटा, 55 लोगों की मौत, कई अब भी मलबे में फंसे, राहत और बचाव कार्य में जुटी सेना

Jammu. जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बृहस्पतिवार को बादल फटने से 55 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य अब भी मलबे में फंसे हैं. इस बीच, किश्तवाड़ में जारी राहत और बचाव कार्य में सेना भी शामिल हो गई है. जम्मू में सेना के एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया, ‘किश्तवाड़ के चिशोती गांव में बादल फटने के बाद व्हाइट नाइट कोर के जवान राहत और बचाव कार्यों में सहयोग कर रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि सेना का प्रयास लोगों की जीवन की रक्षा करना और बचे हुए लोगों की सहायता करना है.

जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि लापता लोगों की तलाश जारी है. सेना ने कहा कि राहत सामग्री, चिकित्सा दल और बचाव उपकरण घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बादल फटने से हुई जनहानि के बाद शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ‘एट होम’ चाय पार्टी और सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘किश्तवाड़ में बादल फटने से हुई त्रासदी के मद्देनजर, मैंने कल (शुक्रवार) शाम को ‘एट होम’ चाय पार्टी रद्द करने का निर्णय किया है.’

Exit mobile version