Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»CM हेमंत ने कोलकाता घटना की निंदा की, प्रदर्शनकारी चिकित्सकों से काम पर लौटने का किया आग्रह
    Headlines

    CM हेमंत ने कोलकाता घटना की निंदा की, प्रदर्शनकारी चिकित्सकों से काम पर लौटने का किया आग्रह

    News DeskBy News DeskAugust 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या की घटना की शनिवार को निंदा की. साथ ही, प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों से मरीजों की दिक्कतों को ध्यान में रखकर काम पर लौटने की अपील की. शनिवार को दिनभर झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं, क्योंकि डॉक्टर भी भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) के राष्ट्रव्यापी आह्वान में शामिल हो गए, जिसमें शनिवार सुबह छह बजे से 24 घंटे के लिए गैर-आपातकालीन सेवाएं बंद रखने का आह्वान किया गया था. सोरेन ने यह भी कहा कि उन्होंने डीजीपी को राज्य के अस्पतालों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है.

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘बंगाल की घटना की जितनी भी निंदा की जाए, कम है. बंगाल सरकार एवं केंद्र सरकार की एजेंसियां दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रयत्नशील हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा, ‘मैं राज्य के सभी चिकित्सकों से अपील करना चाहूंगा कि आपकी सरकार आपकी वेदना में आपके साथ खड़ी है, परंतु राज्य के मरीजों का इलाज भी अत्यंत आवश्यक है. अतः आप काम पर लौटें एवं मरीजों को स्वस्थ बनाने में अपना सार्थक सहयोग करें.’

    Student vidhansabha March: छात्रों के आज विधानसभा मार्च से पहले सुरक्षा कड़ी, निषेधाज्ञा लागू, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू नजरबंद

    कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में आईएमए की ओर से आहूत 24 घंटे की हड़ताल से शनिवार को झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं. आईएमए के प्रदेश सचिव डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहेंगी. उन्होंने कहा कि हम प्रशिक्षु चिकित्सक के लिए न्याय की मांग करते हैं और आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में की गई तोड़फोड़ की निंदा करते हैं.

    JPSC Scam: विरोध प्रदर्शन के बीच आज झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी अजीता भट्टाचार्य से होगी पूछताछ

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM Hemant condemned the Kolkata incident urged the protesting doctors to return to work
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Student vidhansabha March: छात्रों के आज विधानसभा मार्च से पहले सुरक्षा कड़ी, निषेधाज्ञा लागू, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू नजरबंद

    August 10, 2026

    JPSC Scam: विरोध प्रदर्शन के बीच आज झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी अजीता भट्टाचार्य से होगी पूछताछ

    August 10, 2026

    JPSC Members Resign: छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच जेपीएससी के तीन सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद का इस्तीफा, CID के सामने होगी पेशी

    August 10, 2026
    Recent Post

    Student vidhansabha March: छात्रों के आज विधानसभा मार्च से पहले सुरक्षा कड़ी, निषेधाज्ञा लागू, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू नजरबंद

    August 10, 2026

    JPSC Scam: विरोध प्रदर्शन के बीच आज झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी अजीता भट्टाचार्य से होगी पूछताछ

    August 10, 2026

    JPSC Members Resign: छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच जेपीएससी के तीन सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद का इस्तीफा, CID के सामने होगी पेशी

    August 10, 2026

    Student Protest: परीक्षा गड़बड़ी मामले में गतिरोध कायम, प्रदर्शनकारी CBI जांच पर अड़े, सरकार बोली-मान ली गईं 98 फीसदी मांगें

    August 10, 2026

    Jamshedpur: आजादनगर थाना प्रभारी को गाली-गलौज और वर्दी उतरवाने की धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज

    August 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group