Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»CM हेमंत ने मंईयां योजना के लिए कैंप की तिथि 15 तक बढ़ायी, योजना के प्रति उत्साह दिखाने के लिए महिलाओं को दी बधाई
    Headlines

    CM हेमंत ने मंईयां योजना के लिए कैंप की तिथि 15 तक बढ़ायी, योजना के प्रति उत्साह दिखाने के लिए महिलाओं को दी बधाई

    News DeskBy News DeskAugust 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री मंईयां योजना के लिए (जेएमएमएसवाइ) के लिए लगनेवाले विशेष कैंप की तिथि 10 अगस्त से बढ़ाकर 15 अगस्त तक कर दी है. उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर झारखंड की महिलाओं को योजना के प्रति उत्साह दिखाने के लिए बधाई दी है. सीएम ने कहा कि योजना का लाभ महिलाओं को आसानी से मिले इसलिए कैंप की तिथि पांच दिन और बढ़ा दी है. सीएम ने कहा कि उन्हें यह भी जानकारी मिली है कि योजना में बहनों को मिल रहे लाभ को देखते हुए कहीं-कहीं कुछ बिचौलिये भी सक्रिय हो गये हैं. जिला प्रशासन को निर्दश दिया गया है कि कहीं भी बिचौलियों की सूचना मिले, तो उन पर कड़ी कार्रवाई करें. राज्य में प्रज्ञा केंद्रों की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया है. योजना का लाभ लेने के लिए राज्य के शहरी और ग्रामीण इलाके में युवतियों और महिलाओं की कतार लग रही है. योजना की लाचिंग के दो दिनों बाद ही महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को 32 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. योजना को लेकर पूरे राज्य की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है.

    क्या है मंईयां सम्मान योजना

    मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करनेवाली 21 से 50 वर्ष तक उम्र की राज्य की सभी महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये दिये जायेंगे.

    कौन ले सकता है लाभ

    test123123

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए झारखंड का निवासी होना अनिवार्य शर्त है. सालाना आठ लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार की सभी वर्ग की महिलाओं को योजना का लाभ लेने की पात्रता है. सरकार की किसी भी अन्य पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रहीं हों.

    कौन से कागजात हैं जरूरी

    योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आइडी कार्ड, आधार लिंक्ड बैंक पासबुक, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर व पासपोर्ट फोटो होना अनिवार्य है.

    test123123

    कहां करें आवेदन

    योजना का लाभ लेने के लिए 15 अगस्त तक नजदीकी आंगनबाड़ी, ग्राम पंचायत या वार्ड में लगे कैंप पर जाकर आवश्यक कागजातों के साथ फाॅर्म भरा जा सकता है. इसके अलावा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के पोर्टल https://www.jharkhand.gov.in/wcd पर जाकर वहां से भी फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM Hemant extended the date of camp for Mainiya Yojana till 15th congratulated the women for showing enthusiasm towards the scheme
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    test123123

    August 11, 2026

    test123123

    August 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘एक पेड़ हेमन्त दा के नाम’ अभियान के तहत सोनारी दुमुहानी में 51 पौधे रोपे, झामुमो ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जन्मदिन मनाया

    August 10, 2026
    Recent Post

    test123123

    August 11, 2026

    test123123

    August 11, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘एक पेड़ हेमन्त दा के नाम’ अभियान के तहत सोनारी दुमुहानी में 51 पौधे रोपे, झामुमो ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जन्मदिन मनाया

    August 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त राजीव रंजन सख्त, लंबित स्कूल भवन कार्य जल्द पूरा करने और 70% उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश

    August 10, 2026

    Jamshedpur NEWS : छात्रों पर लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला, रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    August 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group