Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»CM हेमंत सोरेन का आरोप, भाजपा झारखंड की छवि खराब करने की पूरी कोशिश कर रही, BJP का पलटवार, झामुमो नेता ने विधानसभा चुनाव में पहले ही हार मान ली
Elections

CM हेमंत सोरेन का आरोप, भाजपा झारखंड की छवि खराब करने की पूरी कोशिश कर रही, BJP का पलटवार, झामुमो नेता ने विधानसभा चुनाव में पहले ही हार मान ली

News DeskBy News DeskNovember 13, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi.झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झूठे प्रचार के माध्यम से उनकी और राज्य की छवि खराब कर रही है. भाजपा ने सोरेन के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि झामुमो नेता ने विधानसभा चुनाव में पहले ही हार मान ली है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार के खिलाफ प्रचार करने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है और उसने 95,000 व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं.

भाजपा पर निशाना साधते हुए सोरेन ने कहा, ‘तानाशाहों के पास अरबों रुपये हो सकते हैं लेकिन मेरा मानना ​​है कि अनुचित तरीकों से जीत हासिल करने के बजाय सिद्धांतों पर अड़े रहना बेहतर है.भाजपा ने कहा कि ये आरोप सोरेन की हताशा और निराशा को दर्शाते हैं. भाजपा की झारखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता दीपक प्रकाश ने कहा, ‘सोरेन की पोस्ट उनकी हताशा और निराशा को दर्शाती है. उन्हें समझ आ गया है कि वह लड़ाई हार चुके हैं और निराशा में इस तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं. आरोप मनगढ़ंत, झूठे और सत्य से परे हैं. ये आरोप ऐसे समय लगाए गए जब राज्य में पहले चरण के तहत 81 विधानसभा क्षेत्रों में से 43 सीट के लिए मतदान हो रहा है.

सोरेन ने कहा, ‘मैं आपके समक्ष एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट पेश करना चाहता हूं. भाजपा द्वारा छद्म प्रचार के माध्यम से मेरी और राज्य की छवि को खराब करने के लिए फेसबुक पर विज्ञापन पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं. सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, ‘‘पिछले 30 दिन में ‘झारखंड चौपाल’, ‘रांची चौपाल’ जैसे विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट से 72 लाख रुपये के विज्ञापन दिए गए हैं. अगर आप इन पेजों की सामग्री देखेंगे तो आपको समझ में आ जाएगा कि उनका एकमात्र उद्देश्य मेरी और राज्य की छवि खराब करना, धार्मिक उन्माद फैलाना और लोगों को आपस में लड़ाना है.

NIT JAMSHEDPUR: एनआईटी जमशेदपुर में 17 अक्टूबर से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, पांच दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 40 से अधिक फैकल्टी सदस्य संभालेंगे जिम्मेदारी

उन्होंने दावा किया कि निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई. सोरेन ने आरोप लगाया, ‘‘इसके अलावा 95,000 से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर राज्य और उसके नागरिकों की छवि लगातार खराब की जा रही है. मुख्यमंत्री ने दावा किया,‘‘भाजपा ने हमारी छवि खराब करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए, जबकि हमने ऐसे किसी भी प्रचार पर एक भी रुपया खर्च नहीं किया, जिसकी पुष्टि किसी भी सोशल मीडिया मंच की ‘विज्ञापन लाइब्रेरी’ में जाकर की जा सकती है.

झामुमो नेता ने कहा, ‘‘हमारा मानना ​​है कि अनुचित तरीकों से जीतने की अपेक्षा अपने सिद्धांतों पर अडिग रहना बेहतर है. झामुमो नेता ने आरोप लगाया, ‘तानाशाहों ने नकली टीके और दवाइयां बेचकर अरबों रुपये कमाए होंगे, लेकिन इससे उनकी कभी वास्तविक प्रगति नहीं होगी. आप लोग ही मेरी असली ताकत हैं. जब से मैं जेल गया, तब से लेकर आज तक आपने हमेशा मेरा साथ दिया है. इसके लिए मैं आप सभी का बहुत-बहुत आभारी हूं.

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले आदित्यपुर में शराब की अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, भाटिया बस्ती से एक गिरफ्तार

एक अन्य पोस्ट में सोरेन ने दावा किया कि झामुमो कभी भी भाजपा नीत राजग की तरह विभाजनकारी राजनीति में लिप्त होने में विश्वास नहीं रखती है. उन्होंने कहा, ‘‘हिंसा का रास्ता चुनना आसान है, लेकिन यह कायरता का प्रतीक है. सोरेन ने आरोप लगाया, ‘आज भाजपा नीत राजग केवल धार्मिक मुद्दे और पड़ोसी देशों के साथ विवाद उठाकर जनता का ध्यान भटकाना चाहता है, क्योंकि उनके पास कोई वास्तविक मुद्दा नहीं है. बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और चीनी सीमा पर घुसपैठ जैसे गंभीर मुद्दों का उनके पास कोई समाधान नहीं है. वे बांग्लादेशी भगोड़ों को शरण देते हैं और बांग्लादेश के साथ लगी सीमा की सुरक्षा करने में विफल रहने के बाद अब दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं.

झामुमो नेता ने दावा किया कि झारखंड बांग्लादेश सीमा से सैकड़ों किलोमीटर दूर है, लेकिन लगता है कि पड़ोसी देश भाजपा के दिल के बहुत करीब है. सोरेन ने मतदाताओं से झामुमो को समर्थन देने की अपील की और वादा किया कि वह अगले पांच वर्षों में 10 साल का काम करेंगे ताकि कोई भी प्रगति की गति को रोक न सके.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

NIT JAMSHEDPUR: एनआईटी जमशेदपुर में 17 अक्टूबर से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, पांच दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 40 से अधिक फैकल्टी सदस्य संभालेंगे जिम्मेदारी

October 16, 2026

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले आदित्यपुर में शराब की अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, भाटिया बस्ती से एक गिरफ्तार

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

October 16, 2026
Recent Post

NIT JAMSHEDPUR: एनआईटी जमशेदपुर में 17 अक्टूबर से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, पांच दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 40 से अधिक फैकल्टी सदस्य संभालेंगे जिम्मेदारी

October 16, 2026

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले आदित्यपुर में शराब की अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, भाटिया बस्ती से एक गिरफ्तार

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: को-ऑपरेटिव कॉलेज में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर उत्साह, आयोजन को सफल बनाने में जुटी समिति

October 16, 2026

RAILWAY NEWS: छठ-दिवाली पर बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत, चंडीगढ़ और दिल्ली से पटना, बरौनी व झंझारपुर के लिए चलेंगी 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group