
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार आदिवासी छात्रावास में स्थित सरना स्थल पर पूजा-अर्चना की. इस मौके पर उन्होंने राज्यवासियों को सरहुल पर्व की शुभकामनाएँ दीं और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा के दौरान आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का विशेष महत्व झलका. इस अवसर पर मंत्री चमड़ा लिंडा और शिल्पी नेहा तिर्की भी मौजूद रहीं.
