Site icon Lahar Chakra

CM हेमंत सोरेन पहुंचे नेमरा, चाचा के निधन पर जताया शोक, अंतिम संस्कार में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

Ramgarh. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चाचा जगदीश सोरेन का शनिवार को निधन हो गया. स्वर्गीय जगदीश सोरेन (67) राज्यसभा सांसद और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चचेरे भाई थे. चाचा के निधन की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन के साथ अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. जहां वे चाचा जगदीश सोरेन के अंतिम संस्कार और दाह संस्कार में शामिल हुए.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने चाचा जगदीश सोरेन के निधन पर सड़क मार्ग से गोला प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. यहां उन्होंने अपने चाचा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी अंतिम शवयात्रा में शामिल हुए. मुख्यमंत्री के चाचा जगदीश सोरेन का अंतिम संस्कार पैतृक घर के पास टांगा शिला जोरिया में किया गया. इस दौरान उनकी मां रूपी सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन सहित अन्य परिवार के सदस्य, झामुमो कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. जानकारी के अनुसार, जगदीश सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चचेरे भाई थे. बड़े पुत्र पप्पू सोरेन ने मुखाग्नि दी. मुख्यमंत्री के आगमन पर यहां जिला प्रशासन के अधिकारियों का तांता लगा रहा. उधर, मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से बातचीत की

Exit mobile version