Site icon Lahar Chakra

CM हेमंत सोरेन स्वीडन पहुंचे, Volvo Group के ट्रक विनिर्माण संयंत्र का दौरा किया, झारखंड में ट्रक निर्माण प्लांट लगाने की संभावनाओं पर की चर्चा

Ranchi. सीएम हेमंत सोरेन शनिवार को स्वीडन पहुंचे. यहां वोल्वो समूह के ट्रक विनिर्माण संयंत्र का दौरा किया. इस दौरान वोल्वो के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ झारखंड में ट्रक निर्माण इकाई स्थापित करने की संभावनाओं पर विस्तृत बातचीत हुई. जिस पर वोल्वो ने झारखंड में निवेश की इच्छा जतायी है. सीएम ने खनन कार्यों के लिए राज्य की विशेष आवश्यकताओं के अनुसार ट्रक और डंपर की आपूर्ति विषयक आवश्यकताओं पर भी चर्चा की.

गोथेनबर्ग हवाई अड्डे पर भारतीय दूतावास, स्वीडन के प्रभारी राजदूत एवं प्रथम सचिव (राजनीतिक) राकेश कुमार तिवारी तथा अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री का यह दौरा मुख्यतः राज्य में औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने तथा वैश्विक कंपनियों से सहयोग स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों और श्रम शक्ति से संपन्न राज्य है, जहां औद्योगिक विकास की व्यापक संभावनाएं हैं. यदि वोल्वो जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां राज्य में निवेश करती हैं, तो इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक विकास को गति मिलेगी.

Exit mobile version