
Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने भारत के पूर्व कप्तान और झारखंड के गौरव महेंद्र सिंह धोनी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी है. CM सोरेन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट कर ‘कैप्टन कूल’ को खास अंदाज़ में बधाई दी.
X पर पोस्ट कर कहा कि…
CM ने लिखा, “झारखण्ड के लाल Captain Cool माही को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं.”
देशभर से मिल रही हैं बधाइयां
धोनी आज यानी 7 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं और उनके फैन्स सोशल मीडिया पर उनके लिए बधाइयों की बाढ़ ला चुके हैं. सीएम सोरेन के इस पोस्ट को धोनी के प्रशंसकों ने भी खूब सराहा और सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया. गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी न केवल क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी हैं, बल्कि झारखंड राज्य के लिए भी प्रेरणा स्रोत हैं.
