
Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार शाम विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गये. उनकी पत्नी व विधायक कल्पना सोरेन भी उनके साथ थीं. शुक्रवार को मुख्यमंत्री 11 सदस्यीय टीम के साथ यूरोप यात्रा पर निकल जायेंगे. वह स्पेन के मेड्रिड व बार्सिलोना और स्वीडन के गोथेनबर्ग में निवेशकों के साथ बैठक कर झारखंड आने का न्योता देंगे. 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मैड्रिड पहुंचेगा. 21 अप्रैल को प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात होगी. 22 अप्रैल को मैड्रिड में ही माइनिंग सेक्टर और स्टील सेक्टर की कंपनियों के प्रतिनिधियों से बैठक होगी. 25 अप्रैल को स्वीडन के गोथनबर्ग में क्लीन एनर्जी पर काम करनेवाली कंपनियों से टीम मुलाकात करेगी.
