Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»CM Jamshedpur Visit: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के नये अस्पताल मेंओपीडी का किया उदघाटन, 100 बेड की सीसीयू का भी हुआ शिलान्यास, कदमा कन्वेंशन सेंटर का भी हुआ उद्घाटन
    Headlines

    CM Jamshedpur Visit: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के नये अस्पताल मेंओपीडी का किया उदघाटन, 100 बेड की सीसीयू का भी हुआ शिलान्यास, कदमा कन्वेंशन सेंटर का भी हुआ उद्घाटन

    News DeskBy News DeskOctober 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये अस्पताल के ओपीडी का उदघाटन किया. साथ ही 100 बेड की सीसीयू (क्रिटिकल केयर यूनिट) का भी शिलान्यास किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कदमा कन्वेंशन सेंटर का भी उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने ओपीडी का निरीक्षण किया और इसमें मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, उच्च शिक्षा और तकनीकी मंत्री रामदास सोरेन, विधायक सविता महतो, समीर मोहंती, उपायुक्त अनन्य मित्तल, एमजीएम के प्रिंसिपल डॉ दिवाकर हांसदा, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल आदि मौजूद थे.

    अस्पताल के उदघाटन के बाद पहले दिन 17 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ और उनका इलाज किया गया. सोमवार से ओपीडी सामान्य रूप से चलेगा. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ डी हांसदा ने बताया कि ओपीडी सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे तक चलेगा. साथ ही मरीजों को पैथोलॉजी की जांच के साथ दवा भी दी जायेगी. 31 दिसंबर तक नया अस्पताल पूरी तरह से बनकर तैयार होने के बाद इसमें इंडोर सुविधा भी शुरू की जायेगी. एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में 44 करोड़ रुपये की लागत से 100 बेड की सीसीयू बनेगी.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    शनिवार को मुख्यमंत्री ने इसका शिलान्यास किया. इसे 18 महीने में बनाकर तैयार करना है. साथ ही एमजीएम में निर्माणाधीन कैथ लैब का कार्य तेज करने के लिए एक करोड़ 80 लाख रुपये का फंड आवंटित हुआ है. इसके अलावा एमजीएम मेडिकल कॉलेज में मार्च 2025 तक तीन सुपर स्पेशियलिटी विंग खोलने का लक्ष्य है. इसमें कार्डियक, न्यूरो सर्जरी और कैंसर शामिल है. इन्हें प्रारंभ करने के लिए संसाधन, प्रक्रिया और प्रशिक्षण के लिए तीन समितियों का गठन किया गया है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM Jamshedpur Visit: Chief Minister Hemant Soren inaugurated OPD in the new hospital of MGM Medical College foundation stone of 100-bed CCU was also laid Kadma Convention Center was also inaugurated
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group