Site icon Lahar Chakra

बकरीद की कुर्बानी के बीच गौ पूजा करते दिखे CM सुवेंदु, मायापुर के ISCON मंदिर में दिखा ‘शाष्टांग अवतार’

Kolkata. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बृहस्पतिवार को नदिया जिला स्थित इस्कॉन मुख्यालय पहुंचे और ‘गौ पूजा’ की।
सफेद धोती-कुर्ता पहने शुभेंदु पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे नंगे पांव मंदिर परिसर की गौशाला में दाखिल हुए। उन्होंने ‘गौ पूजा’ अनुष्ठान किया और बाद में गायों को फल व मिठाइयां खिलाईं। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री इस्कॉन के साधु-संतों और मंदिर प्रबंधन के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।

शुभेंदु के दौरे से पहले मायापुर और इसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर अवरोधक लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस दौरान इस्कॉन के संतों और मंदिर प्रबंधन के सदस्यों से मुलाकात करेंगे, तथा कुछ घंटे मायापुर में रहेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मंदिर परिसर के पास एकत्र होने लगे। इस्कॉन मुख्यालय परिसर में कई मंदिर, शिक्षण संस्थान और अतिथि गृह हैं, जहां हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं।

Exit mobile version