Site icon Lahar Chakra

Cold Weather Alert: राज्य के 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी, जमशेदपुर का भी गिरेगा न्यूनतम तापमान

Jamshedpur. मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी. रांची मौसम विभाग केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, कुहासा छंटने के बाद उत्तर से आने वाली सर्द हवाओं का पूरा रुख झारखंड की ओर है, जो शीतलहर का कारण बनेगी। शीतलहर से प्रभावित होने वाले जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

उधर, गुमला का न्यूनतम तापमान राज्यभर में सबसे कम 3.9 डिग्री दर्ज किया। वहीं रांची का पारा 8.5 डिग्री रहा। उधर, बीएयू मौसम केंद्र के अनुसार, कांके का पारा 4 डिग्री जबकि मैकलुस्कीगंज का पांच डिग्री दर्ज किया गया। सर्द हवा के रुख से राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक नीचे चल रहा है। रांची का अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम 8.5 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

Exit mobile version