Site icon Lahar Chakra

Cold weather Alert: कड़ाके की ठंड की चपेट में जमशेदपुर समेत पूरा झारखंड, पारा 10 डिग्री सेसि से नीचे, आज से 16 जनवरी तक चलेगी शीतलहर, येलो अलर्ट जारी

Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरा झारखंड कड़ाके की ठंड की चपेट में है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य के लगभग सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है। जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा का 9.3 डिग्री सेल्सियस, सरायकेला का 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। आज से शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है। इनमें रांची सहित गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, खूंटी व पश्चिम सिंहभूम शामिल हैं. मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। शीतलहरी का प्रकोप 16 जनवरी तक रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिनों तक राज्य में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और पारा गिर सकता है. इससे राज्य के कई जिलों में सुबह में कोहरा छाया रहेगा। ठंडी हवा चलने से कनकनी बढ़ेगी। मॉर्निंग वॉकरों सहित बच्चों व बुजुर्गों, हृदय रोगियों को काफी सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है।

Exit mobile version