
Ranchi. झारखंड के 13 जिलों में 6 जनवरी तक सुबह में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने रविवार को दी। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार राज्य के जिन जिलों में शीतलहर चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है उनमें उत्तर पश्चिम और मध्यवर्ती जिले शामिल हैं। इनमें उत्तर पश्चिम जिले गढ़वा पलामू छात्र लातेहार के अलावा मध्यवर्ती जिले रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, लोहरदगा कोडरमा और धनबाद शामिल है।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट होने की जानकारी दी है। इधर, जमशेदपुर सहित राज्य के अधिकांश जिलों में रविवार को सुबह से बादल छाए रहे और घना कुहासा भी रहा। इसके कारण भारी कनकनी महसूस की गई। ठंड के कारण लोगों ने आग जलाकर खुद को गर्म किया।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 27.4 डिग्री चाईबासा में जबकि सबसे कम तापमान गुमला में 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 पॉइंट सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी प्रकार जमशेदपुर में अधिकतम 26.3 और न्यूनतम 12.7 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 21.8 और 12.7 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 23.5 और न्यूनतम 11.6 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
