Site icon Lahar Chakra

Cold Weather: शिमला बना गुमला, तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस, पूरा झारखंड शीतलहर की चपेट में, जमशेदपुर में बढ़ी कनकनी

Jamshedpur. झारखंड में मंगलवार को शीतलहर की स्थिति बनी रही. गुमला की स्थिति शिमला जैसी रही. न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जमशेदपुर में दिन में भी कनकनी महसूस होती रही. दिन में भी कोहरा छाया रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि कम से कम 13 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया.

खूंटी में तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा में 4.6 डिग्री सेल्सियस और डाल्टनगंज में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा,अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. राज्य के उत्तरी भागों, विशेषकर बिहार से सटे जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. राज्य की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Exit mobile version