Site icon Lahar Chakra

कॉमेडियन जाकिर खान 22 जून को रांची में करेंगे लाइव परफॉर्मेंस

Ranchi : मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान 22 जून को रांची आ रहे हैं. वह यहां रिम्स ऑडिटोरियम में अपना पॉपुलर शो ‘पापा यार’ लेकर परफॉर्म करेंगे. शो के लिए दो समय तय किए गए हैं – पहला शो दोपहर 3 बजे और दूसरा शाम 7 बजे होगा. जानकारी के अनुसार, शाम के शो की सभी टिकटें पहले ही बुक हो चुकी हैं.

टिकटों की कीमत 1499 रुपये से शुरू है और इन्हें ‘BookMyShow’ की वेबसाइट या ऐप से बुक किया जा सकता है. जाकिर खान का यह शो देशभर में आयोजित हो रहा है. इसकी शुरुआत 11 जून को भुवनेश्वर से होगी और अंतिम शो 27 जुलाई को बेंगलुरु में होगा.

जाकिर खान का जन्म 20 अगस्त 1987 को हुआ था. वह 2012 में ‘इंडियाज़ बेस्ट स्टैंड अप’ जीतने के बाद चर्चा में आए थे. वह ‘ऑन एयर विद एआईबी’ जैसे शो का हिस्सा भी रह चुके हैं. उनकी प्रसिद्ध पंचलाइन “सख्त लौंडा” उन्हें आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाए हुए है.

Exit mobile version