



रांची. वाणिज्य कर विभाग ने झारखंड वित्त सेवा के 17 अधिकारियों को प्रोन्नति दी है. इनमें 9 अधिकारी संयुक्त राज्य कर आयुक्त से राज्य कर अपर आयुक्त बने हैं. 8 अधिकारी को राज्य कर उपायुक्त से राज्य कर संयुक्त आयुक्त में नियमित प्रोन्नति मिली है. इन अधिकारियों को नए स्थानों पर पदस्थापित किया गया है. कुल मिलाकर बुधवार को वाणिज्य कर विभाग के 61 अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन हुआ है.
राज्य वित्त सेवा के अधिकारी रतनलाल गुप्ता, विनय कुमार सिंह, अवधेश कुमार मेहरा, कंचन लाल, प्रेम आरसेन कुजूर, दिलीप कुमार मंडल, कंचन वर्मा, जीव नारायण मंडल, प्रदीप खलखो को राज्य कर संयुक्त आयुक्त से राज्य कर अपर आयुक्त के पद पर प्रोन्नति मिली है. रतनलाल गुप्ता राज्य कर अपर आयुक्त प्रशासन रांची के पद पर पदस्थापित किए गए हैं. विनय कुमार सिंह अपर कर आयुक्त अपील रांची, अवधेश कुमार मेहरा अपर कर आयुक्त रांची मुख्यालय बनाया गया है.
कंचन लाल को अपर कर आयुक्त प्रशासन रांची और प्रेम आरसेन कुजूर को अपर कर आयुक्त प्रशासन दुमका बनाया गया है. इसी तरह प्रेम कुमार मंडल को अपर कर आयुक्त प्रशासन धन्यवाद, कंचन वर्मा को अपर कर आयुक्त अपील धनबाद और जीव नारायण मंडल को अपर कर आयुक्त अपील प्रशासन बनाया गया है. प्रदीप खलखो को राज्य कर अपर आयुक्त मुख्यालय बनाया गया है. इसी तरह वाणिज्यकर विभाग के एक दर्जन अधिकारियों को राज्य कर उपायुक्त से संयुक्त आयुक्त के रूप में प्रोन्नति देते हुए पदस्थापित किया गया है. साथ ही, राज्य वित्त सेवा के तीन दर्जन अधिकारियों को स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है.


