Site icon Lahar Chakra

दूसरे दिन भी सीएम आवास पहुंचे फरियादी, हेमंत ने सुनीं शिकायतें समाधान का दिया भरोसा

रांची. कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद उनसे मिल कर उनकी शिकायतें और समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री ने कई लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया. त्वरित समाधान किये जाने का भरोसा भी दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष में उनकी सरकार गांव-गांव, घर-घर तक पहुंची और जनसमस्याओं को सुलझाने के प्रयास किया है. समस्याओं का समाधान करना ही सरकार की प्राथमिकता है. उनकी सरकार ने कई महत्वपूर्ण नीतियां बनायी हैं. इन सभी प्रभावी नीतियों तथा योजनाओं का सीधा लाभ आम जनमानस को लोगों को मिला है.

Exit mobile version