Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Congress CEC Meeting:दिल्ली में आज कांग्रेस की सीईसी की बैठक, सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध खत्म करने पर होगी चर्चा
    Elections

    Congress CEC Meeting:दिल्ली में आज कांग्रेस की सीईसी की बैठक, सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध खत्म करने पर होगी चर्चा

    News DeskBy News DeskOctober 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने के सिलसिले में सोमवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक होगी. महाराष्ट्र के लिए सीईसी की बैठक आज शाम होनी थी, लेकिन पार्टी के नेताओं ने करवा चौथ समेत विभिन्न कारणों का हवाला दिया, जिसके बाद बैठक स्थगित कर दी गई.

    कुछ नेताओं ने कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) के घटकों दलों के बीच कुछेक सीटों को लेकर थोड़ी चर्चा की जरूरत है और सीट बंटवारे से संबंधित बातचीत अंतिम चरण में है. एमवीए में शामिल दलों कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध खत्म करने के लिए हो रही बातचीत में शामिल हैं. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने को लेकर कांग्रेस के पैनल ने पिछले हफ्ते सीईसी के विचार के लिए 62 नामों को मंजूरी दी थी. पार्टी ने नांदेड़ संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए वसंतराव चव्हाण के बेटे रवींद्र चव्हाण को उम्मीदवार बनाया है. वसंतराव चव्हाण का इस साल अगस्त में निधन हो गया था. इस कारण नांदेड़ संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव होना है.

    Jamshedpur News :विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में JMM बैठक, विनोद पांडे ने संगठन को बनाया रिजल्ट ओरिएंटेड करने का आह्वान

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के बीच तनाव के मद्देनजर कांग्रेस के राज्य प्रभारी रमेश चेन्निथला ने शनिवार को शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा (एसपी) के सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात की. कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (एसपी) ने अब तक सीट बंटवारे की घोषणा नहीं की है. रविवार को ही, एआईसीसी मुख्यालय में झारखंड के उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग के लिए एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सीईसी के समक्ष पेश किए जाने वाले नामों की प्रस्तावित सूची को अंतिम रूप दिया गया. महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए 20 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा. झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरण में मतदान होगा. दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवंबर को होगी.

    Jharkhand News :मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने पूरी की सेल्फ एन्यूमरेशन, जनगणना-2027 में भागीदारी का दिया संदेश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Congress CEC Meeting: Congress CEC meeting in Delhi today discussion will be held to end the ongoing deadlock over seat sharing
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में JMM बैठक, विनोद पांडे ने संगठन को बनाया रिजल्ट ओरिएंटेड करने का आह्वान

    May 3, 2026

    Jharkhand News :मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने पूरी की सेल्फ एन्यूमरेशन, जनगणना-2027 में भागीदारी का दिया संदेश

    May 3, 2026

    Jamshedpur News :अशोक चौधरी, रविन्द्र झा और विजय यादव को प्रदेश कांग्रेस में जिम्मेदारी, परविंदर सिंह ने जताई खुशी

    May 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में JMM बैठक, विनोद पांडे ने संगठन को बनाया रिजल्ट ओरिएंटेड करने का आह्वान

    May 3, 2026

    Jharkhand News :मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने पूरी की सेल्फ एन्यूमरेशन, जनगणना-2027 में भागीदारी का दिया संदेश

    May 3, 2026

    Jamshedpur News :अशोक चौधरी, रविन्द्र झा और विजय यादव को प्रदेश कांग्रेस में जिम्मेदारी, परविंदर सिंह ने जताई खुशी

    May 3, 2026

    Jamshedpur News : जुगसलाई शनिदेव मंदिर में 16 मई को शनि शांति यज्ञ, भजन व प्रसाद वितरण का आयोजन,16 मई को होगा भव्य शनि शांति यज्ञ

    May 3, 2026

    Jamshedpur News :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के जन्मदिन पर हज़ारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी अपने प्रिय नेता को शुभकामनाएं, सूर्य मंदिर परिसर में पूर्व सीएम ने किया पौधरोपण, एग्रिको आवास पर शुभचिंतकों की रही भीड़

    May 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group