Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का आरोप, प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान केवल अपनी कुर्सी पर है, बढ़ती महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों पर भी घेरा
Elections

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का आरोप, प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान केवल अपनी कुर्सी पर है, बढ़ती महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों पर भी घेरा

News DeskBy News DeskNovember 17, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करते हुए उन पर लोगों के कल्याण को प्राथमिकता देने के बजाय केवल अपने पद को बचाने पर ध्यान केंद्रित करने का आरोप लगाया. खरगे ने राज्य चुनावों पर प्रधानमंत्री के गहन ध्यान की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘किसी प्रधानमंत्री द्वारा एक छोटे से राज्य में चुनाव जीतने के लिए 24 घंटे और इतनी ऊर्जा खर्च करना अभूतपूर्व है. प्रधानमंत्री मोदी लोगों के लिए नहीं, बल्कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए काम कर रहे हैं.’ खरगे ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के लिए नहीं, बल्कि अपने लिए काम करते हैं.’ उन्होंने बढ़ती महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों को जनता की चिंताओं को दूर करने में प्रधानमंत्री की विफलता का सबूत बताया.

खरगे ने मोदी के ट्रैक रिकॉर्ड, विशेषकर गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के रूप में उनके लंबे कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए पूछा, ‘सत्ता में लगभग 25 साल बिताने के बाद, क्या वह गुजरात में गरीबी उन्मूलन में कामयाब हो पाए?’ उन्होंने अहमदाबाद और मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन परियोजना के बारे में भी चिंता जताई और इसकी अत्यधिक लागत पर सवाल उठाया. खरगे ने परियोजना के बजट को एक लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर तीन लाख करोड़ रुपये करने का जिक्र करते हुए पूछा कि क्या 500 किलोमीटर के हिस्से पर तीन लाख करोड़ रुपये खर्च करना उचित है, जबकि परियोजना का एक पुल ढह गया था.

मतदाताओं का ध्रुवीकरण के लिए बनाया ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारा

कांग्रेस अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी के विवादास्पद नारे ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ की निंदा नहीं की. उन्होंने दावा किया कि यह नारा मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने के लिए बनाया गया.

RAILWAY NEWS: छठ पर चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रेन, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में भी ठहराव

आरक्षण पर भी बोले कांग्रेस अध्यक्ष

खरगे ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र ने झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा एससी/एसटी/ओबीसी के लिए आरक्षण बढ़ाने संबंधी पारित विधेयक जैसे महत्वपूर्ण विधेयक को अवरुद्ध कर दिया है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि झारखंड में अगली सरकार ‘इंडिया’ गठबंधन की बनेगी.

झारखंड में सरकार बनाने का किया दावा

DHANBAD RAILWAY NEWS: छठ की भीड़ को लेकर धनबाद स्टेशन पर विशेष निरीक्षण, ज्वलनशील सामान और पटाखों पर सख्ती के निर्देश

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘झारखंड में 43 विधानसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया है और यह स्पष्ट है कि ‘इंडिया’ गठबंधन फिर से सरकार बनाएगा. मैं महिला मतदाताओं को उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए बधाई देता हूं. हमने अपनी ‘मैया सम्मान योजना’ को लेकर उत्साह देखा और दिसंबर से हम महिलाओं को 1,000 रुपये के बजाय 2,500 रुपये प्रदान करेंगे.’

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

RAILWAY NEWS: छठ पर चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रेन, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में भी ठहराव

November 10, 2026

DHANBAD RAILWAY NEWS: छठ की भीड़ को लेकर धनबाद स्टेशन पर विशेष निरीक्षण, ज्वलनशील सामान और पटाखों पर सख्ती के निर्देश

November 10, 2026

RAILWAY NEWS:पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने सुनीं रेलकर्मियों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

November 10, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS: छठ पर चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रेन, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में भी ठहराव

November 10, 2026

DHANBAD RAILWAY NEWS: छठ की भीड़ को लेकर धनबाद स्टेशन पर विशेष निरीक्षण, ज्वलनशील सामान और पटाखों पर सख्ती के निर्देश

November 10, 2026

RAILWAY NEWS:पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने सुनीं रेलकर्मियों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

November 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ अभियान के तहत कुष्ठ रोग जागरूकता कार्यक्रम, 9 दिसंबर से घर-घर चलेगा मरीज खोज अभियान

November 10, 2026

ADITYAPUR NEWS: आदित्यपुर की सड़कों पर जल उठीं LED स्ट्रीट लाइटें, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर चम्पाई सोरेन का आभार

November 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group