
New Delhi. कांग्रेस ने शनिवार को अपने वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला को पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई कार्य समिति (CWC) का स्थायी आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्ला की नियुक्ति की.
पूर्व केंद्रीय मंत्री शुक्ला को इसी साल फरवरी में हिमाचल प्रदेश के प्रभारी पद से मुक्त किया गया था. उन्हें अहमदाबाद में आठ अप्रैल को होने वाली विस्तारित कार्य समिति की बैठक से पहले सीडब्ल्यूसी का हिस्सा बनाया गया है.
