
New Delhi. कांग्रेस पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए मिसाइल हमले के लिए बुधवार को भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य को सलाम किया और कहा कि वह सरकार एवं अपने वीर जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर चर्चा और सशस्त्र बलों की सराहना की गई.
बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे. भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए कांग्रेस ने बैठक में यह फैसला भी किया कि उसकी प्रस्तावित ‘संविधान बचाओ रैलियां’ और अन्य कार्यक्रम अगले कुछ दिनों तक स्थगित रहेंगे. कार्य समिति की बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संवाददाताओं से कहा, “भारतीय सशस्त्र बलों पर हम गर्व करते हैं, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों पर साहसिक और निर्णायक कार्रवाई करते हुए मुहंतोड़ जवाब दिया है. हम अपने जांबाज सैनिकों के साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति को सलाम करते हैं.
उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दिन से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने साफ़ तौर पर सशस्त्र बलों और सरकार के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अपने सशस्त्र बलों पर उन्हें बहुत गर्व है और वह उनके साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा ‘सरकार जो कदम उठा रही है, उसका हम समर्थन करते हैं और हमें हमारे सशस्त्र बलों पर गर्व है. हम अपने जवानों की राष्ट्रभक्ति को सलाम करते हैं.’
