


Jamshedpur. पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर शनिवार को मानगो के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानगो के कचरा का उठाव एवं निष्पादन की समस्या पर मानगो निगम के पास एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया. धरना से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया. नितेश मित्तल ने कहा कि वर्तमान विधायक के एनजीटी में शिकायत करने से विगत 15 दिनों से मानगो में कचरा का उठाव बंद है, हर चौक चौराहे पे गंदगी का अंबार है , वहां से आने जाने वाले लोग परेशान है. गुड्डू सिंह ने कहा कि अगर 48 घंटे के अंदर कचरा का उठाव नहीं होता है तो मानगो वासियों के साथ मानगो नगर निगम में तालाबंदी की जाएगी. मौके पर गुड्डू सिंह, पप्पू सिंह उज्जैन, अजय मिश्रा, अखिलेश सिंह, संजय तिवारी, बबुआ झा आदि मौजूद थे.



