Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand: आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे का फार्मूला जल्द तय करेगी कांग्रेस
Headlines

Jharkhand: आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे का फार्मूला जल्द तय करेगी कांग्रेस

News DeskBy News DeskSeptember 5, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बृहस्पतिवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सरकार में गठबंधन सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे का फार्मूला जल्द ही तय किया जाएगा. कमलेश ने कहा कि कांग्रेस सीट बंटवारे को लेकर बैठक के बाद घोषणा करेगी कि पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यहां राज्य विधानसभा चुनाव के संबंध में पार्टी के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। राज्य में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं.

साल 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 31, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 43 और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सात सीटों पर चुनाव लड़ा था। पार्टी ने इस बार सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे है.

Jamshedpur: कदमा के कपाली रोड में आउट हाउस के परिसर से वृद्ध का शव बरामद, हत्या की आशंका

कमलेश ने कहा, “हमने सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों से आवेदन मांगे हैं. पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका अंतिम फैसला सीट बंटवारे को लेकर बैठक में लिया जाएगा। बैठक बहुत जल्द होगी.

उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों से प्राप्त आवेदनों को संकलित कर लिया गया है। कमलेश ने कहा, मैंने जिला प्रमुखों से कहा है कि वे अपने स्तर पर आवेदनों की जांच करें और उसके बाद सूची को अंतिम फैसले के लिए एआईसीसी (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) को भेजा जाएगा.
उन्होंने कहा कि एआईसीसी के सचिव-सह-प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का और डॉक्टर बेला प्रसाद छह सितंबर को झारखंड का दौरा करेंगे और सिमडेगा में ‘संवाद आपके साथ’ में शिरकत करेंगी.

Chaibasa: चाईबासा में बाइक और स्कूटी के बीच टक्कर, हादसे में एक महिला और दो बच्चे समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: कदमा के कपाली रोड में आउट हाउस के परिसर से वृद्ध का शव बरामद, हत्या की आशंका

November 10, 2026

Chaibasa: चाईबासा में बाइक और स्कूटी के बीच टक्कर, हादसे में एक महिला और दो बच्चे समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल

November 10, 2026

Jharkhand: देवी काली प्रतिमा के विसर्जन को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प, पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल

November 10, 2026
Recent Post

Jamshedpur: कदमा के कपाली रोड में आउट हाउस के परिसर से वृद्ध का शव बरामद, हत्या की आशंका

November 10, 2026

Chaibasa: चाईबासा में बाइक और स्कूटी के बीच टक्कर, हादसे में एक महिला और दो बच्चे समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल

November 10, 2026

Jharkhand: देवी काली प्रतिमा के विसर्जन को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प, पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल

November 10, 2026

Jamshedpur.जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं के लिए 20 नवंबर तक भरा जाएगा परीक्षा फॉर्म

November 10, 2026

अब महंगी हुई कपड़ों की धुलाई! Surf Excel, RIN और Wheel की बढ़ी कीमतें, Hidustan Unilever ने 11 प्रतिशत तक बढ़ाए दाम, चेक करें नए रेट?

November 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group