Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»कांग्रेस ने झारखंड आंदोलन को कुचलने का किया काम, भाजपा ने समझा आदिवासियों का दर्दः चंपाई सोरेन
    Elections

    कांग्रेस ने झारखंड आंदोलन को कुचलने का किया काम, भाजपा ने समझा आदिवासियों का दर्दः चंपाई सोरेन

    News DeskBy News DeskOctober 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Congress worked to crush Jharkhand movement

    जमशेदपुर. घाटशिला से भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के नामांकन सभा में गुरुवार काे चंपाई सोरेन शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड को बनाने में हम लोगों ने लंबा संघर्ष किया है. पहले देश में कांग्रेस की सरकार रह चुकी है, लेकिन झारखंड आंदोलन को कांग्रेस ने नजदीक से नहीं देखा. कांग्रेस ने कभी झारखंड के आदिवासी, मूलवासियों की भावना को नहीं समझ सकी. उस आंदोलन में कितने ही बहु बेटियों का सिंदूर मिट गया. कांग्रेस की सरकार ने कभी आदिवासी, मूलवासियों के हित में नहीं सोचा. दलितों आदिवासियों के हित के लिए कांग्रेस ने कभी काम नहीं किया. आज वे झारखंड के हित की बात करते हैं, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा झारखंड आंदोलन को कुचलने का काम किया. कांग्रेस ने झारखंड के साथ कभी न्याय नहीं किया.

    चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलन को जब देश में भाजपा की सरकार बनी तो उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने समझा. उन्होंने झारखंड आंदोलन को नजदीक से देखा. उन्होने दलित, आदिवासी और मूलवासियों के दर्द को समझा. भाजपा ने दलितों आदिवासियों के दर्द को समझा. भाजपा और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने झारखंड को बनाया है. कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ गोली चलाने का काम किया. गोवा में जो गोलीकांड हुआ उसे कांग्रेस सरकार कराया. आज कांग्रेस किस मुंह से कह रही है कि झारखंड की भलाई करेंगे.

    Jharkhand: झारखंड में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन, जानकारी देने वालों को मिलेगा ₹3000 से 2 लाख रुपए तक का इनाम

    उन्हाेंने कहा कि हो भाषा बंगाल, झारखंड, ओडिशा और असम में भी है. हो भाषा को संरक्षित करने के लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि इसका भी रास्ता खुलेगा और आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाएगा. कांग्रेस ने तो सिर्फ झारखंड आंदोलनकारियों के घरों को तोड़ने का काम किया है. आज जो हमलोग अलग प्रदेश में रह रहे हैं छाती ठोंक के कहता हूं कि भाजपा की देन है. भाजपा ही आदिवासियों का संरक्षण कर सकती है. प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार ने आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बना दिया.

    जेएमएम कांग्रेस की सरकार पर भी चंपाई सोरेन ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जेएमएम भाजपा में शामिल होने को लेकर आरोप लगाती है. जेएमएम कांग्रेस औऱ आरजेडी गठबंधन की सरकार में झारखंड का कभी विकास नहीं हो सकता है. संथाल परगना में आज बांग्लादेशी घुसपैठ हो रहा है. आदिवासियों के जमीनों को लूटा जा रहा है. अंग्रेजी साम्राज्य के खिलाफ आदिवासी समाज ने लड़ाई लड़ी. बिरसा मुंडा ने धनूष के दम पर अंग्रेजों को बाहर किया. आज उसी झारखंड को जेएमएम कांग्रेस की सरकार लूटने में लगी है. इसलिए आगामी चुनाव में झारखंड के विकास के लिए भाजपा की सरकार बनानी जरूरी है.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में दो ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बता महिला से ठग लिए दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने, मामला दर्ज

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP understood the pain of the tribals: Champai Soren Congress worked to crush the Jharkhand movement
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: झारखंड में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन, जानकारी देने वालों को मिलेगा ₹3000 से 2 लाख रुपए तक का इनाम

    June 7, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में दो ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बता महिला से ठग लिए दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने, मामला दर्ज

    June 7, 2026

    Nitin Naveen Jharkhand visit: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन झारखंड पहुंचे, आज जाएंगे बोकारो, कॉकरोच जनता पार्टी पर उठाए सवाल

    June 7, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: झारखंड में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन, जानकारी देने वालों को मिलेगा ₹3000 से 2 लाख रुपए तक का इनाम

    June 7, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में दो ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बता महिला से ठग लिए दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने, मामला दर्ज

    June 7, 2026

    Nitin Naveen Jharkhand visit: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन झारखंड पहुंचे, आज जाएंगे बोकारो, कॉकरोच जनता पार्टी पर उठाए सवाल

    June 7, 2026

    Jharkhand: राज्यसभा चुनाव के लिए JMM ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाया, दूसरी सीट पर अब भी पेंच, BJP नेता गौरव वल्लभ ने नामांकन फॉर्म खरीदा

    June 7, 2026

    LPG Price Hike: महंगाई का फिर झटका, रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी, 3 माह में यह दूसरी वृद्धि

    June 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group