Site icon Lahar Chakra

सीनी ओपी के आरक्षी अनिल कुमार झा की ड्यूटी के दौरान गिरने से मौत

सरायकेला. जिले के सरायकेला थाना के सीनी ओपी में पदस्थापित आरक्षी 42 वर्षीय अनिल कुमार झा की ड्यूटी के दौरान अचानक गिरने से मौत हो गई. घटना बुधवार सुबह 8:30 बजे के आसपास की है. उनके साथियों ने बताया कि घटना के समय वह ड्यूटी पर थे और अचानक गिर पड़े. जिससे उन्हें सिर में चोट लगी है.

घायलावस्था में स्थानीय पुलिस ने तुरंत सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने आरक्षी को मृत घोषित कर दिया. वह मूल रूप से पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत कदमा के निवासी थे. बताया जा रहा है कि मृत अनिल कुमार झा का एक बेटा एवं एक बेटी है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के उपरांत शव को जमशेदपुर, कदमा भेज दिया गया है.

Exit mobile version