Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»बारीगोड़ा रेलवे क्रासिंग से गोविंदपुर तक 2.7 किमी सड़क निर्माण जल्द होगा शुरू, सांसद ने रेल जीएम से मांगी एनओसी
    Headlines

    बारीगोड़ा रेलवे क्रासिंग से गोविंदपुर तक 2.7 किमी सड़क निर्माण जल्द होगा शुरू, सांसद ने रेल जीएम से मांगी एनओसी

    News DeskBy News DeskSeptember 15, 2025Updated:September 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. सांसद बिद्युत बरण महतो ने सोमवार को बारीगोड़ा रेलवे क्रासिंग से लेकर गोविंदपुर तक लगभग 2.7 किमी सड़क निर्माण के लिए एनओसी को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से बात की. सांसद ने चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक से भी इस मामले को लेकर बात की और निर्माण के लिए एनओसी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया.

    उल्लेखनीय है कि खासमहल से गोविंदपुर तक सड़क निर्माण का कार्य पथ निर्माण विभाग, झारखंड सरकार के द्वारा कराया जा रहा है.इस खंड में बारीगोड़ा फाटक से लेकर गोविंदपुर तक का हिस्सा रेलवे के क्षेत्र में आता है और रेलवे के द्वारा एनओसी नहीं मिलने के कारण इसका निर्माण कार्य संवेदक के द्वारा लंबे समय से नहीं कराया जा रहा था.

    सांसद श्री महतो ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर रेलवे महाप्रबंधक से वार्ता कर उन्हें कहा कि यह जनहित में अत्यंत आवश्यक है और इसके संबंध में एन ओ सी देना अनिवार्य है.सांसद श्री महतो ने कहा कि वे स्वयं इस बात से वाकिफ हैं इस पूरे खंड पर बड़े बड़े गड्ढे हैं और आम आदमी का चलना दूभर हो गया है. बरसात में स्थिति और गंभीर हो गई है.

    JPSC Scam: झारखंड में सिविल सेवा अधिकारी बनने के लिए देनी पड़ती है ₹40 लाख रिश्वत,भाजपा नेता मरांडी का बड़ा आरोप

    सांसद के बातों से अवगत होकर महाप्रबंधक ने कहा कि सबंधित सेक्शन पर काम करने कि अनुमति वे प्रदान करते हैं और एक दो दिन के भीतर ही सारी प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी. साथ ही रेलवे का कोई स्थानीय अधिकारी इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगा. रेल महाप्रबंधक ने इस संबंध में सांसद श्री महतो को सूचित किया कि संवेदक के द्वारा निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ किया जा सकता है.

    सांसद श्री महतो ने उक्त आशय की वार्ता चक्रधरपुर रेलवे मंडल के मंडल रेल प्रबंधक से भी की. मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि वे हर प्रकार का सहयोग करने के लिए तत्पर हैं. इस प्रकार सड़क निर्माण के मार्ग में के संबंध में तकनीकी अड़चन दूर कर ली गई है.

    Jharkhand: शिकार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक की सफाई के दौरान अचानक चली गोली, एक बुजुर्ग की मौत

    सांसद श्री महतो ने इसके पश्चात इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय एवं संवेदक मंगोतिया कंस्ट्रक्शन से बात कर उन्हें तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ करने को कहा है . सांसद श्री महतो ने कहा कि जितना समय पूजा के पहले मिला उस दौरान इसे कम से कम चलने लायक बना दिया जाए ताकि सड़क आवागमन के अनुकूल बन सके.कार्यपालक अभियंता एवं संवेदक ने अपनी सहमति देते हुए कहा कि वे त्वरित गति से कार्य आगे बढ़ाएंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Construction of 2.7 km road from Barigoda railway crossing to Govindpur will start soon Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news MP sought NOC from Railway GM MP talked to Railway GM जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JPSC Scam: झारखंड में सिविल सेवा अधिकारी बनने के लिए देनी पड़ती है ₹40 लाख रिश्वत,भाजपा नेता मरांडी का बड़ा आरोप

    July 27, 2026

    Jharkhand: शिकार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक की सफाई के दौरान अचानक चली गोली, एक बुजुर्ग की मौत

    July 27, 2026

    Sravni Mela Devghar: ‘श्रावणी’ मेले के लिए एआई-आधारित ड्रोन, कैमरे और 11,500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे

    July 27, 2026
    Recent Post

    JPSC Scam: झारखंड में सिविल सेवा अधिकारी बनने के लिए देनी पड़ती है ₹40 लाख रिश्वत,भाजपा नेता मरांडी का बड़ा आरोप

    July 27, 2026

    Jharkhand: शिकार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक की सफाई के दौरान अचानक चली गोली, एक बुजुर्ग की मौत

    July 27, 2026

    Sravni Mela Devghar: ‘श्रावणी’ मेले के लिए एआई-आधारित ड्रोन, कैमरे और 11,500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे

    July 27, 2026

    Sansad: सरकार पेपर लीक के खिलाफ विधेयक पेश करने की तैयारी में, विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की बैठक 12 बजे तक स्थगित, बिरला ने को दी कार्रवाई की चेतावनी

    July 27, 2026

    Share Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार तेजी दर्ज, सेंसेक्स, निफ्टी में उछाल

    July 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group