Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»बोकारो डीसी विजया जाधव के आवास में चोरी, लाखों के जेवरात सहित सूट, परफ्यूम, लिपस्टिक ले गये चोर
    Crime

    बोकारो डीसी विजया जाधव के आवास में चोरी, लाखों के जेवरात सहित सूट, परफ्यूम, लिपस्टिक ले गये चोर

    News DeskBy News DeskFebruary 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    तालाब में फेंका गये जेवर की तलाशी लेते गोताखोर
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    बोकारो. बोकारो उपायुक्त विजया जाधव के आवास मे चोरी की घटना ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है .बताया जाता है कि पिछले 18 फरवरी को उपायुक्त किसी काम से बाहर गई हुई थी. इसी दौरान उनके आवास से 95 हजार कैश, लाखों रुपए के जेवरात कपड़े और सौंदर्य प्रधान  की सामानों की चोरी कर ली गई है.

    उपायुक्त आवास में कार्यरत होमगार्ड सोनी कुमारी के आवेदन पर सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक (नगर) आलोक कुमार ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है.उपायुक्त आवास में कार्यरत संविदा कर्मी पारो देवी और अंबिका से पूछताछ कर रही है . खबर भेजे जाने तक संबंधित थाने की पुलिस स्थानीय तालाब और आसपास के क्षेत्र में सघन जांच अभियान चला रही है ताकि जल्द से जल्द इस चोरी की घटना का उद्वेदन किया जा सके.

    सोनी ने आवेदन में बताया कि डीसी आवास में देखरेख व सुरक्षा के लिए उसके अलावा दो अन्य होमगार्ड मंजू कुमारी व गोमा कुमारी प्रतिनियुक्त हैं. इसके अलावा संविदा पर कार्यरत दो अन्य महिला पारो देवी व अंबिका भी कार्यरत हैं, जो साफ-सफाई व आवास का काम करती हैं. इन पांचों को ही डीसी के निजी कमरे में जाने की अनुमति है.

    Rail Accident: मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतरे, आसनसोल लाइन पर रेल सेवाएं घंटों रही बाधित

    18 फरवरी को डीसी की अनुपस्थिति में महिला पारो देवी कमरे में जाकर सफाई कर रही थी, लेकिन अपने निर्धारित समय से पहले ही करीब 12.30 बजे तक बेटी की तबीयत खराब होने का बात कह आवास से निकल गई. 20 फरवरी को 95 हजार रुपए नकद व कबर्ड में रखी हीरा जड़ित सोने की अंगूठी, गले का हार, हीरे के कान का सेट, कीमती साड़ी, सूट, परफ्यूम, लिपस्टिक आदि सामान गायब मिले. सिटी पुलिस ने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. साथ ही शक के आधार पर सफाई कर्मी पारो देवी व अंबिका कुमारी से पूछताछ कर रही है.

    तालाब में फेंकी पोटली की गोताखोर कर रहे खोजबीन

    Jharkhand SIR: JMM ने ‘असत्यापित’ और ‘विसंगति’ वाले मतदाताओं के लिए आसान एसआईआर सत्यापन की मांग की

    20 फरवरी को डीसी आवास में कार्यरत सभी कर्मियों से पूछताछ की गई तो सभी ने जानकारी होने से इनकार कर दिया. इसके बाद सिटी पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और एक बार फिर से पूछताछ की, लेकिन सभी के इनकार करने पर डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाया गया. डॉग स्क्वॉड टीम की शंका पारो देवी पर गई, तो उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। उसने अपना जुर्म कुबूल लिया.

    पूछताछ में उसने बताया कि चोरी के बाद उसे गलती का एहसास हुआ, तो उसने जेवरात की पोटली चास के शिवपुरी कॉलोनी स्थित महतो बांध तालाब में फेंक दी. शुक्रवार को पुलिस ने गोताखोर टीम बुलाया और तालाब में छानबीन की, लेकिन देर शाम तक सामान की बरामदगी नहीं हुई थी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Contract worker employed in housing is being quest
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Operation Narcos :42.86 लाख रुपये मूल्य का 85.720 किलोग्राम गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    June 23, 2026

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Seraikella-Kharsawan: बंद फैक्ट्री से लोहे की चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Recent Post

    Rail Accident: मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतरे, आसनसोल लाइन पर रेल सेवाएं घंटों रही बाधित

    June 24, 2026

    Jharkhand SIR: JMM ने ‘असत्यापित’ और ‘विसंगति’ वाले मतदाताओं के लिए आसान एसआईआर सत्यापन की मांग की

    June 24, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की पांच साल में 40,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना

    June 24, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, टीसीएस, टाटा स्टील के शेयर में गिरावट

    June 24, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group