Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»मेदिनीनगर में 130 वर्ष पुराने मंदिर की दीवार तोड़ने वाले निगमकर्मी निलंबित, निर्माण शुरू
    Headlines

    मेदिनीनगर में 130 वर्ष पुराने मंदिर की दीवार तोड़ने वाले निगमकर्मी निलंबित, निर्माण शुरू

    News DeskBy News DeskDecember 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पलामू. मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहित्य समाज चौक के समीप 130 वर्ष पुराने शिव मंदिर की दीवार तोड़ने वाले निगमकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. शुक्रवार से तोड़ी गयी दीवार की मरम्मत भी शुरू करा दी गयी है. निगमकर्मी छोटेलाल गुप्ता की देखरेख में निर्माण कार्य किया जा रहा है.

    नगर निगम के जरिये अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान गुरूवार शाम साहित्य समाज चौक के समीप 1895 में निर्मित प्राचीन शिव मंदिर की दीवार तोड़ दी गयी थी. दीवार तोड़ने का आरोप सिटी मैनेजर अनुराग कुमार और शाहीद हसन, जमादार इश्तेयाक साह, शेरान खान एवं अन्य कर्मियों पर लगाया गया था. साथ ही पांच घंटे तक घटनास्थल के पास धरना प्रदर्शन किया गया था.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    नगर आयुक्त मो. जावेद हुसैन को मौके पर बुलाने, माफी मांगने और आरोपित कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गयी थी. सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत मेहता, सीओ अमरदीप सिंह बल्होत्रा, शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, टीओपी वन के प्रभारी रूद्रानंद सरस सहित अन्य के अथक प्रयास से आक्रोशित लोग शांत हुए थे.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    शुक्रवार को सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत मेहता ने कहा कि अतिक्रमण अभियान के दौरान प्राचीन शिव मंदिर की दीवार तोड़ने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है और उन्हें निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि तोड़ी गयी दीवार की मरम्मत भी निगम की ओर से करायी जा रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    construction started Corporation workers who broke the wall of a 130-year-old temple in Medininagar were suspended
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group