Site icon Lahar Chakra

घूसखोर CO चढ़ा ACB के हत्थे, जमीन म्यूटेशन के लिए मांगा था रिश्वत

Palamu : घूसखोर CO यानी अंचल अधिकारी शैलेश कुमार को ACB ने गिरफ्तार किया है. शैलेश कुमार वर्तमान में पलामू के नावा बाजार अंचल कार्यालय में पोस्टेड हैं. उन्हें पलामू प्रमंडल के ACB की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ दबोचा है. CO के खिलाफ एक शख्स ने एसीबी में शिकायत दर्ज करायी थी. दर्ज शिकायत में पीड़ित शख्स ने बताया था कि उसे अपनी जमीन का म्यूटेशन करवाना था. इल्जाम है इसके एवज में CO शैलेश कुमार ने 30 हजार रुपये का चढ़ावा चढ़ाने को बोला.

पीड़ित रिश्वत देना नहीं चाहता था, सो एसीबी के पास पहुंच गया. एसीबी ने मामले की जांच की. जांच में इल्जाम सही पाया. इसके बाद CO को रंगेहाथ पकड़ने के वास्ते जाल बिछाया गया. पीड़ित शख्स को 30 हजार रुपये देकर CO शैलेश कुमार के पास भेज दिया गया. CO ने जैसे ही उस शख्स के हाथ से पैसे लिये, वहां मौजूद ACB की टीम ने उसे धर दबोचा. उसे गिरफ्तार कर रिश्वत के पैसों को जब्त कर लिया गया.

Exit mobile version