Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»टाटा स्टील की TSDPL में भी कॉस्ट कटिंग शुरू, अधिकारियों की नयी बहाली पर रोक, सुविधाएं घटायीं, जनवरी में कर्मचारियों के लिए ‘ESS’ लाने की तैयारी
    Headlines

    टाटा स्टील की TSDPL में भी कॉस्ट कटिंग शुरू, अधिकारियों की नयी बहाली पर रोक, सुविधाएं घटायीं, जनवरी में कर्मचारियों के लिए ‘ESS’ लाने की तैयारी

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2024Updated:December 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (TSDPL) में भी अब कॉस्ट कटिंग की तैयारी कर ली गयी है. प्रबंधन और यूनियन की बैठक में कंपनी के मुनाफे में आ रही कमी का मामला छाया रहा. कंपनी ने लागत खर्च कम करने और कुशलता बढ़ाने के लिए एक व्यापक योजना लागू की है. कंपनी द्वारा अपने खर्चों को कम करने और लाभप्रदता में सुधार करने के लिए 31 दिसंबर को पार्टी के आयोजन, यात्रा से परहेज करने, वाहनों का ज्यादा से ज्यादा शेयरिंग के तहत उपयोग करने सहित कई निर्णय लिये गये है.

    अब समूह के लिए कार से अनुमति होंगी. जिसकी अनुमति एमडी स्तर से होगी. होटल और आवास के खर्च में कमी की गयी है. किसी भी प्रकार के बड़े प्रायोजन के लिए एमडी की स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा. साथ ही अधिकारियों की नयी बहाली पर रोक लगा दी गयी है.

    जनवरी के दूसरे सप्ताह में अर्ली सेपरेशन स्कीम

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    जनवरी माह के दूसरे सप्ताह में टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (TSDPL) कर्मचारियों के लिए अर्ली सेपरेशन स्कीम (ESS) आयेगी. जो मात्र एक महीने के लिए होगी. प्रबंधन ने बताया कि 50 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों के लिए यह स्कीम होगी. ESS का लाभ लेनेवाले कर्मचारियों को अंतिम बेसिक तथा डीए (महंगाई भत्ता) के योग की शत प्रतिशत राशि प्रतिमाह दी जाएगी. मेडिकल सुविधा के तहत ओपीडी सेवा के लिए प्रतिमाह 4 हजार रुपये दिये जाएंगे, जबकि मेडिक्लेम के तहत प्रति वर्ष 3 लाख तक की इलाज राशि कवर होगी.

    कर्मचारी 58 वर्ष की उम्र तक कंपनी द्वारा आवंटित क्वार्टर रख सकेंगे. वेज रिवीजन समझोता होने पर वेतन में हुई वृद्धि का लाभ उनको भी दिया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि ESS का लाभ लेने के निर्धारित उम्र के कटऑफ के तहत यूनियन के कई पदाधिकारी तथा कमेटी मेंबर भी दायरे में आयेंगे.

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Cost cutting has also started in Tata Steel's TSDPL facilities have been reduced new recruitment of officers has been stopped preparations are being made to bring 'ESS' for employees in January
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    June 29, 2026

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    June 29, 2026

    Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन, इडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

    June 29, 2026
    Recent Post

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    June 29, 2026

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    June 29, 2026

    Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन, इडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

    June 29, 2026

    Chaibasa: नशे की हालत में छोटे भाई ने अपनी भाभी और 10 साल की भतीजी की कुल्हाड़ी से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 29, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर-2 के श्रम अधीक्षक सत्येन्द्र सिंह के सेवानिवृत्त होने के ठीक पहले विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा, यह है वजह?

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group