Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»साइबर युद्ध और आतंकवाद जैसी राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयार रहे देश : मुर्मु
Crime

साइबर युद्ध और आतंकवाद जैसी राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयार रहे देश : मुर्मु

News DeskBy News DeskNovember 28, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • ​राष्ट्रपति ने रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के छात्र अधिकारियों को संबोधित किया

​नई दिल्ली. भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तेजी से बदलते भू-राजनीतिक माहौल में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अच्छी तरह तैयार रहने की जरूरत पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि हमें न केवल अपने राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित रखना है, बल्कि साइबर युद्ध और आतंकवाद जैसी नई राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों के लिए भी तैयार रहना है. जलवायु परिवर्तन का मुद्दा नए आयाम हासिल कर रहा है, जिसे समझने और प्रबंधित करने की जरूरत है.

राष्ट्रपति मुर्मु गुरुवार को तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज के छात्र अधिकारियों और शिक्षकों को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पाठ्यक्रम छात्र अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारियों के लिए और रणनीतिकारों के रूप में तैयार करेगा, जो जटिल परिस्थितियों से प्रभावी तरीके से निपटने में सक्षम होंगे. राष्ट्रपति ने कहा कि रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज ने भारत और मित्र देशों के सशस्त्र बलों को प्रशिक्षित करने और शिक्षित करने में सराहनीय योगदान दिया है. पिछले सात दशकों में इस कॉलेज ने मध्यम स्तर के अधिकारियों को पेशेवर रूप से तैयार करने में प्रमुख भूमिका निभाई है.

Jamshedpur: टाटा मोटर्स ने 17 से 19 अक्टूबर तक कर्मचारी बस सेवा में किया बदलाव, 22 से सेवा होगी सामान्य

राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों का सभी लोग​ इसलिए सम्मान करते हैं​, क्योंकि वे देश की सीमाओं और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने में सबसे आगे हैं. राष्ट्रपति​ने यह जानकर खुशी ​जताई कि​ अब महिला अधिकारी ​भी तीनों सेनाओं में विभिन्न इकाइयों की कमान संभाल रही हैं. उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती ताकत और भूमिका विशेषकर युवा लड़कियों के लिए उत्साहजनक और प्रेरणादायक है. उन्होंने सशस्त्र बलों में अधिक से अधिक महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद जताई, जहां वे असाधारण क्षमताओं का प्रदर्शन कर​के नए क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकती हैं.

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर SSP ने Control Room की व्यवस्था देखी, CCTV से शहर की सुरक्षा का लिया जायजा

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत आगे बढ़ रहा है और दुनिया रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में हमारे विकास को स्वीकार कर रही है. भारत भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सशस्त्र बलों को तैयार रखने के क्रम में स्वदेशीकरण और आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है. हमारा देश एक प्रमुख रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है और एक विश्वसनीय रक्षा भागीदार और बड़ा रक्षा निर्यातक बनने की ओर अग्रसर है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटा मोटर्स ने 17 से 19 अक्टूबर तक कर्मचारी बस सेवा में किया बदलाव, 22 से सेवा होगी सामान्य

October 18, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर SSP ने Control Room की व्यवस्था देखी, CCTV से शहर की सुरक्षा का लिया जायजा

October 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS : सहकारी बैंक का 100 करोड़ का घाटा खत्म, 35 करोड़ लाभ का दावा; दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन पर MD विभा सिंह ने बताईं उपलब्धियां

October 17, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटा मोटर्स ने 17 से 19 अक्टूबर तक कर्मचारी बस सेवा में किया बदलाव, 22 से सेवा होगी सामान्य

October 18, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर SSP ने Control Room की व्यवस्था देखी, CCTV से शहर की सुरक्षा का लिया जायजा

October 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS : सहकारी बैंक का 100 करोड़ का घाटा खत्म, 35 करोड़ लाभ का दावा; दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन पर MD विभा सिंह ने बताईं उपलब्धियां

October 17, 2026

RAILWAY NEWS: हावड़ा-मुंबई, आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी समेत 12 ट्रेनों का अजनी स्टेशन पर ठहराव, जानिए 19-20 अक्टूबर का टाइम टेबल

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टिनप्लेट सब्जी मंडी में आग से ₹60 हजार का नुकसान, विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित दुकानदार को भेजी मदद

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group