Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Country Weather: पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, श्रीनगर में -7 डिग्री तापमान, जमी डल झील, बारिश-ओलावृष्टि बढ़ायेगी सर्दी
Headlines

Country Weather: पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, श्रीनगर में -7 डिग्री तापमान, जमी डल झील, बारिश-ओलावृष्टि बढ़ायेगी सर्दी

News DeskBy News DeskDecember 26, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के प्रभाव से देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और ठंड की स्थिति बनी हुई है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आनेवाले दिनों में यह प्रभाव और भी तेज होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट व और अधिक ठंड पड़ने का अनुमान है. दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना जतायी गयी है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से, ओडिशा, तटीय आंध्र पद्रेश, तटीय तमिलनाडु, तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी बारिश का अनुमान है.

इधर, राजस्थान और पंजाब में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आयी है और पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है. ठिठुरन बढ़ने के साथ बुधवार सुबह काफी देर तक कोहरा छाया रहा. पंजाब में अगले तीन दिन तक शीतलहर चलने व घनी धुंध पड़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जिलों में हल्की वर्षा भी हो सकती है. इससे ठंड भी बढ़ सकती है. पठानकोट का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की उम्मीद

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

मौसम विभाग ने गुरुवार की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ की चेतावनी दी है. शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की उम्मीद है, जो पूर्वी हवाओं के साथ मिलकर 28 दिसंबर तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उच्च नमी लायेगा और उत्तर-पश्चिम समेत मध्य भारत में बारिश की स्थिति बन सकती है.

बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव, ओडिशा में बारिश

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे ओडिशा समेत दक्षिण के राज्यों में गरज के साथ बारिश हो रही है. हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ ओला गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है. मछुआरों और तटीय निवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

October 25, 2026

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

October 25, 2026

CKP Rail Division में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों की होगी जांच; पकड़े गए तो कार्रवाई, 6 नवंबर तक चलेगा स्पेशल

October 25, 2026
Recent Post

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

October 25, 2026

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

October 25, 2026

CKP Rail Division में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों की होगी जांच; पकड़े गए तो कार्रवाई, 6 नवंबर तक चलेगा स्पेशल

October 25, 2026

Ranchi Airport: आज से रांची एयरपोर्ट से बदल गया फ्लाइट शेड्यूल, मुंबई-भुवनेश्वर के लिए नई उड़ानें; हैदराबाद की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी

October 25, 2026

Jharkhand Crime: राजस्व उप निरीक्षक की उसके घर में हत्या, हमलावर DVR भी साथ ले गये

October 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group