
रांची. राज्य में इस वर्ष जिला अदालतों में सुनवाई का समय नहीं बदलेगा. हर वर्ष रांची सिविल कोर्ट सहित झारखंड के सभी जिला न्यायालयों में अप्रैल से मॉर्निंग कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई होती थी लेकिन अब झारखंड हाई कोर्ट ने पत्र जारी कर डे कोर्ट में ही सुनवाई जारी रखने की सूचना बुधवार को जारी कर दी है.
डे कोर्ट में अदालत के कामकाज का समय सुबह 10:30 से लेकर शाम के पांच बजे तक निर्धारित किया गया है. पहले करीब दो महीने से ज्यादा समय से मॉर्निग कोर्ट में सुनवाई चलती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.
