Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»CREA Report: भारत यूरोपीय संघ को ईंधन का सबसे बड़ा निर्यातक बना, भारत के रास्ते यूरोप पहुंच रहा रूसी तेल
    Headlines

    CREA Report: भारत यूरोपीय संघ को ईंधन का सबसे बड़ा निर्यातक बना, भारत के रास्ते यूरोप पहुंच रहा रूसी तेल

    News DeskBy News DeskNovember 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. वर्ष 2024 की पहली तीन तिमाहियों में भारत से यूरोपीय संघ को डीजल जैसे ईंधन का निर्यात 58 प्रतिशत बढ़ गया. एक मासिक निगरानी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. ऐसे में माना जा रहा है कि इसमें रूस से आने वाले कच्चे तेल की बड़ी हिस्सेदारी है, जिसे परिष्कृत करके यूरोप भेजा जा रहा है. दिसंबर 2022 में यूरोपीय संघ और जी7 देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाते हुए उसके कच्चे तेल के आयात पर मूल्य सीमा और प्रतिबंध लगा दिया था. हालांकि, रूस के कच्चे तेल से बने परिष्कृत ईंधन पर नीति में स्पष्टता की कमी का मतलब था कि प्रतिबंध नहीं लगाने वाले देश बड़ी मात्रा में रूसी कच्चे तेल का आयात कर सकते हैं और उन्हें परिष्कृत उत्पादों में बदलकर प्रतिबंध लगाने वाले देशों को कानूनी रूप से निर्यात कर सकते हैं.

    रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद भारत रूसी कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन गया है. देश का रूस से आयात यूक्रेन युद्ध से पहले कुल आयातित तेल के एक प्रतिशत से भी कम था और युद्ध के बाद खरीद बढ़कर लगभग 40 प्रतिशत हो गई है.

    Jamshedpur News :अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    ऊर्जा और स्वच्छ वायु पर शोध केंद्र (सीआरईए) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि शोधन नियमों में खामियों का लाभ उठाते हुए, भारत अब यूरोपीय संघ को तेल उत्पादों का सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है. रिपोर्ट के मुताबिक 2024 की पहली तीन तिमाहियों में जामनगर, वडिनार (गुजरात) और मैंगलोर रिफाइनरी से यूरोपीय संघ को निर्यात सालाना आधार पर 58 प्रतिशत बढ़ा. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की जामनगर में तेल रिफाइनरियां हैं, जबकि रूस की रोसनेफ्ट समर्थित नायरा एनर्जी की वडिनार में एक इकाई है. मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) सरकारी स्वामित्व वाली ओएनजीसी की सहायक कंपनी है.

    Jharkhand News :योजनाओं में पारदर्शिता ही झारखंड के किसानों की सशक्तता की कुंजी – हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CREA Report: India becomes the largest exporter of fuel to the European Union Russian oil is reaching Europe via India
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    December 10, 2025

    Jharkhand News :योजनाओं में पारदर्शिता ही झारखंड के किसानों की सशक्तता की कुंजी – हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    December 10, 2025

    Jamshedpur News :सड़क सुरक्षा की बड़ी समीक्षा, 273 सड़क हादसे और 176 मौतों पर प्रशासन सख्त

    December 10, 2025
    Recent Post

    Jamshedpur News :अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    December 10, 2025

    Jharkhand News :योजनाओं में पारदर्शिता ही झारखंड के किसानों की सशक्तता की कुंजी – हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    December 10, 2025

    Jamshedpur News :सड़क सुरक्षा की बड़ी समीक्षा, 273 सड़क हादसे और 176 मौतों पर प्रशासन सख्त

    December 10, 2025

    Jamshedpur News :विधानसभा में सरयू राय के सवाल पर सरकार ने दिया जवाब स्वर्णरेखा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए ,चलाई जा रही है ट्रीटमेंट प्लांट परियोजना

    December 10, 2025

    Saraikela -Kharsawa News :गम्हारिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 8 किलो मिलावटी पनीर नष्ट

    December 10, 2025
    Advertisement
    © 2025 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group