Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»PLFI के नाम पर रंगदारी मांगने की तैयारी में थे अपराधी, पुलिस ने धर दबोचा
Crime

PLFI के नाम पर रंगदारी मांगने की तैयारी में थे अपराधी, पुलिस ने धर दबोचा

News DeskBy News DeskSeptember 26, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi : दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है. कही कोई अनहोनी न हो, इसके लिए पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने अपने मातहत अधिकारियों को कई निर्देश दिये हैं. इसी क्रम में एंटी क्राइम अभियान भी चलाया जा रहा है. बीती रात तुपुदाना ओपी क्षेत्र में रांची-खूंटी रोड पर पुलिस ने बारह गाईल चौक के पास बाइक सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों के नाम लुकस होरो और नितेश केरकेट्टा बताया गया. करीब 28 साल का लुकस होरो लापुंग थाना क्षेत्र के वरटोली का रहने वाला है. वहीं, 27 साल का नितेश केरकेट्टा सदर थाना क्षेत्र के कोकर तिरिल बस्ती में रहता है. तलाशी के दौरान नितेश केरकेट्टा के बैग से गमछे में लिपटा एक लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद किया गया. इस बाता का खुलासा रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने किया है.

सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि बीती रात करीब साढ़े दस बजे खूंटी-रांची रोड पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसा दौरान एक तेज रफ्तार बाइख उधर आती दिखाई दी. पुलिस को देखकर बाइक कुछ दूर पहले ही रुकी और अचानक यू-टर्न लेकर भागने लगी. मौके पर मौजूद पुलिस की टीम ने पीछा कर बाइक सवार दोनों लड़कों को धर दबोचा. उनके पास से देशी कट्टा और और जिंदा गोली बरामद कर जब्त कर ली गयी. जब गिरफ्तार लड़कों से पूछताछ की गयी तो उन्होंने चौंकाने वाले राज उगले. पुलिस को दिये अपने बयान में दोनों ने खुलासा किया कि ये लोग PLFI के नाम पर रंगदारी मांगने की फिराक में थे. इसी चलते खूंटी से रांची का ओर आ रहे थे.

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में युवा उत्सव 2026-27 की धूम, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जानिए कौन बना विजेता

JAMSHEDPUR NEWS :पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में युवा उत्सव 2026-27 की धूम, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जानिए कौन बना विजेता

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन का भुगतान लंबित, DC राजीव रंजन ने दिया 2-3 दिनों में राशि भेजने का आश्वासन

October 30, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में युवा उत्सव 2026-27 की धूम, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जानिए कौन बना विजेता

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन का भुगतान लंबित, DC राजीव रंजन ने दिया 2-3 दिनों में राशि भेजने का आश्वासन

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :कृषि विपणन परिषद के भाड़ा वृद्धि से व्यापारियों में भारी आक्रोश, काला बिल्ला लगाकर करेंगे विरोध प्रदर्शन

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी में आग से बेघर हुआ परिवार, विधायक पूर्णिमा साहू ने बढ़ाया मदद का हाथ, 15 ब्लूस्कोप टीन से बनेगा अस्थायी आशियाना

October 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group