Site icon Lahar Chakra

CUET Exam: NTA ने 28 मई के लिए निर्धारित सीयूईटी-यूजी की परीक्षा बकरीद के कारण स्थगित की

New Delhi. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने बकरीद के अवकाश की तारीख बदलने के कारण 28 मई के लिए निर्धारित स्नातक संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 स्थगित कर दी है। एजेंसी ने कहा कि अभ्यर्थियों के लिए नयी परीक्षा तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी।

रविवार को जारी एक सार्वजनिक नोटिस में एजेंसी ने कहा कि यह फैसला कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के 22 मई को जारी उस आदेश के मद्देनजर लिया गया, जिसमें ईद-उल-अजहा (बकरीद) की छुट्टी की संशोधित तारीख का उल्लेख किया गया।

नोटिस में कहा गया, ‘‘पांच मई 2026 के सार्वजनिक नोटिस के क्रम में यह सूचित किया जाता है कि 28 मई 2026 को दोनों पालियों में निर्धारित स्नातक प्रवेश परीक्षा स्थगित की जाती है।’’

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें और किसी भी जानकारी के लिए एजेंसी के हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

Exit mobile version