Site icon Lahar Chakra

CUET UG: एनटीए ने सीयूईटी-यूजी के उम्मीदवारों के लिए जारी किया परामर्श, जानें क्या होगा ड्रेस कोड

Ranchi. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी-यूजी 2026) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परामर्श जारी किया है, जिसमें परीक्षा केंद्रों के लिए ‘ड्रेस कोड’ और जरूरी वस्तुओं की जानकारी दी गई है। सीयूईटी-यूजी परीक्षा 11 मई से 31 मई तक भारत और विदेशों के 15 शहरों में आयोजित की जाएगी। एनटीए ने बृहस्पतिवार को जारी परामर्श में स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों को ‘कलावा’ जैसे धार्मिक धागे और आस्था से जुड़ी वस्तुएं पहनने की अनुमति है, लेकिन इसके लिए उन्हें गहन जांच हेतु केंद्र पर समय से पहले पहुंचना होगा।

इसने कहा कि परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परामर्श में कहा गया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर पानी की पारदर्शी बोतलें ले जाने की अनुमति होगी। इसके अनुसार, परीक्षार्थियों को हल्के रंग के कपड़े और सामान्य जूते, चप्पल या कम हील वाले सैंडल पहनने की सलाह दी गई है। जरूरत पड़ने पर ऊनी कपड़े पहने जा सकते हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में भी जांच के लिए जल्दी रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

Exit mobile version