Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Rajnagar राजनगर-जुगसलाई मार्ग पर पुलिया ध्वस्त, गिरा वाहन, बाल-बाल बचे चालक और खलासी
    Headlines

    Rajnagar राजनगर-जुगसलाई मार्ग पर पुलिया ध्वस्त, गिरा वाहन, बाल-बाल बचे चालक और खलासी

    News DeskBy News DeskSeptember 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Rajnagar.राजनगर-जुगसलाई मार्ग पर खैरकोचा के समीप बोंगबोंगा नदी पर बनी पुलिया फ्लाई ऐश लदा हाइवा पार करते वक्त सोमवार को टूट गयी, जिससे वाहन का पिछला हिस्सा पुलिया के अंदर घुस गया. हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बच गये. पुलिया के टूटने से अब यहां के लोगों को जुगसलाई जाने के लिए हाता होते हुए अतिरिक्त 30 किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है. इस मार्ग से ही लोग राज्य के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा जाते हैं. पुल के टूटने से अब चंपाई सोरेन के पैतृक गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है, वहीं राजनगर प्रखंड मुख्यालय सहित सरायकेला प्रखंड के लोगों को पूर्व सीएम के गांव तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

    बोंगबोंगा नदी पर बनी खैरकोचा पुलिया की स्थिति पहले से ही जर्जर थी. विगत वर्ष पुलिस का एक हिस्सा दरक गया था, जिसे पथ निर्माण विभाग ने मरम्मत कराया था. हालांकि, विभाग ने भारी वाहनों की आवाजाही बंद करने के लिए साइनेज बोर्ड भी लगाया था. इसके बावजूद भारी वाहनों के गुजरने से एक बार फिर पुलिया टूट गयी है. पुल के टूटने से जुगसलाई-राजनगर मार्ग पर आवाजाही ठप हो गयी. पुलिया से बाइक तक पार नहीं हो पा रही है. इसलिए गांव के रास्ते छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है. राहगीर टांगरानी से बाना, भीमखंदा, भरतपुर होते हुए आवागमन करने को विवश हैं.

    SBI Bank Worker Strike: एसबीआई कर्मचारी संघ ने 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल का किया एलान

    Jharkhand: प्रेम संबंध की वजह से लड़के और लड़की की बेरहमी से हत्या; जांच जारी
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Culvert collapsed on Rajnagar-Jugsalai road Jamshedpur news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SBI Bank Worker Strike: एसबीआई कर्मचारी संघ ने 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल का किया एलान

    May 19, 2026

    Jharkhand: प्रेम संबंध की वजह से लड़के और लड़की की बेरहमी से हत्या; जांच जारी

    May 19, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, Sensex 366.71 अंक चढ़ा,जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    May 19, 2026
    Recent Post

    SBI Bank Worker Strike: एसबीआई कर्मचारी संघ ने 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल का किया एलान

    May 19, 2026

    Jharkhand: प्रेम संबंध की वजह से लड़के और लड़की की बेरहमी से हत्या; जांच जारी

    May 19, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, Sensex 366.71 अंक चढ़ा,जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    May 19, 2026

    Petrol/Diseal Price Hike: एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम, 90 पैसे प्रति लीटर की और वृद्धि

    May 19, 2026

    2010 बैच के झारखंड कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा बने BSF के नए DIG

    May 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group