Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»कई मुल्क की करेंसी, 8 आधार कार्ड, 16 वोटर आईडी कार्ड बरामद….आंतकी फंडिग का लिंक
    Bihar

    कई मुल्क की करेंसी, 8 आधार कार्ड, 16 वोटर आईडी कार्ड बरामद….आंतकी फंडिग का लिंक

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2025Updated:August 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना. भारत-नेपाल सीमा से फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया. यहां साइबर कैफे चलाने वाले भूषण चौधरी के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी. पुलिस ने मौके से कई देशों की करेंसी, पासबुक, विदेशी घड़ी, 8 आधार कार्ड, 8 ड्राइविंग लाइसेंस, 16 वोटर आईडी कार्ड, 6 श्रम कार्ड, 4 बैंक पासबुक, एक चेक बुक और 9 स्कैनर बरामद हुए है. इतना ही नहीं, कई अहम दस्तावेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं जो मामले को और पेचीदा बना रहे है.

    साइबर कैफे चलाने वाले भूषण चौधरी और उसका बेटा गोलू पुलिस के निशाने पर

    मामला तब और गंभीर हुआ जब पता चला कि भूषण चौधरी का बेटा गोलू कुमार पहले ही यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है. गोलू पर आरोप है कि वह आतंकी फंडिंग से जुड़ी गतिविधियों में शामिल था. यूपी पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद गोलू को अपने साथ ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है. अब मोतिहारी पुलिस भी गोलू को रिमांड पर लेने की तैयारी में है, ताकि फंडिंग नेटवर्क का पूरा कनेक्शन सामने आ सके.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    सूत्रों के मुताबिक, पूरे मामले का मास्टरमाइंड आलोक कुमार नामक शख्स है, जिसकी तलाश अब पुलिस कर रही है. बताया जा रहा हैं कि आलोक ही पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर सीमावर्ती इलाके से आतंकी संगठनों तक फंडिंग पहुंचाने का काम करता था. भारत-नेपाल बॉर्डर हमेशा से संदिग्ध गतिविधियों का गढ़ रहा है. सीमा खुली होने की वजह से तस्करी, नकली नोट और अब आतंकी फंडिंग तक के मामले सामने आ रहे हैं.

    हाल ही में कई खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था कि नेपाल की ओर से जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकी संगठनों के लिए फंडिंग चैनल तैयार किए जा रहे हैं. इस बरामदगी ने उस आशंका को मजबूत किया है. हालांकि मोतिहारी पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बरामदगी की जानकारी दी है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. पुलिस की नजर अब उन दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर है, जिससे कई राज खुल सकते हैं.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    16 voter ID cards recovered….link to terrorist funding 8 Aadhaar cards Bihar police Currencies of many countries UP POLICE
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group