
मुंबई : मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 3.67 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की तस्करी का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन एयरपोर्ट कर्मचारी शामिल हैं. कस्टम सूत्रों के अनुसार, एयरपोर्ट स्थित एक दुकान के कर्मचारी प्रदीप पवार के संदेहास्पद व्यवहार के आधार पर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान प्रदीप पवार की पैंट की जेब से सोने की पेस्ट बरामद की गई.
वहीं एक अन्य मामले में प्रदीप और इमरान से पूछताछ के दौरान पता चला कि एयरपोर्ट पर कार्यरत महिला कर्मचारी अंशु गुप्ता भी तस्करी में शामिल है. इस खुलासे के बाद कस्टम टीम ने अंशु गुप्ता को भी हिरासत में लिया. इसी तरह, एक अन्य मामले में एयरपोर्ट पर कार्यरत एक और कर्मचारी को सोने की पेस्ट के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में, इस कर्मचारी ने बताया कि यह पेस्ट उसे एक विदेशी यात्री द्वारा दी गई थी.
कस्टम विभाग ने इन दोनों मामलों में कुल 3.67 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की तस्करी का पर्दाफाश किया है. दोनों मामलों में गहन जांच चल रही है, और कस्टम टीम मामले के अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. विभाग के अधिकारी गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रहे है. साथ ही दोनों ही मामलों में जांच की प्रक्रिया जारी है.
